पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपना ‘भरोसा पत्र’ जारी करते हुए महिलाओं, किसानों और युवाओं को साधने की कोशिश की है. पार्टी ने महिलाओं के लिए हर महीने आर्थिक सहायता, युवाओं के लिए रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देने के वादे किए हैं, वहीं किसानों के लिए कृषि और प्रोसेसिंग सेक्टर में विशेष पैकेज देने की बात कही गई है. इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास पर भी फोकस रखा गया है, जिससे राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकें. यह भरोसा पत्र सत्तारूढ़ टीएमसी को चुनौती देने और व्यापक विकास का रोडमैप पेश करने के तौर पर देखा जा रहा है.