scorecardresearch
 

'4 मई को बंगाल में ही रहना, उस दिन...', TMC सांसद सायोनी घोष का अमित शाह पर तंज

पुरुलिया की रैली में सायोनी घोष ने अमित शाह पर तंज कसते हुए 4 मई को हरा अबीर खेलने की बात कही और TMC की जीत का भरोसा जताया. चुनावी मंच से शायरी और गीतों के जरिए माहौल बनाते हुए उन्होंने साफ संकेत दिया कि इस बार बंगाल में सत्ता बरकरार रहने वाली है.

Advertisement
X
जनसभा के दौरान सायोनी घोष ने अपने भाषण को अलग अंदाज में पेश किया. (File Photo- Social Media)
जनसभा के दौरान सायोनी घोष ने अपने भाषण को अलग अंदाज में पेश किया. (File Photo- Social Media)

पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राज्य का सियासी पारा हाई होता जा रहा है. एक तरफ बीजेपी लगातार बंगाल में सत्ता परिवर्तन की बात कह रही है तो वहीं ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस राज्य में सत्ता पर काबिज रहने का दावा कर रही है. 

इसी बीच टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया है. पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सायोनी घोष ने कहा, 'मैं अमित शाह जी से कहना चाहती हूं कि 4 तारीख को कहीं मत जाइए, पश्चिम बंगाल में ही रहिए. उस दिन यहां हरे रंग का अबीर खेला जाएगा.'

सायोनी घोष का यह बयान सीधे तौर पर चुनावी नतीजों की ओर इशारा करता है, जिसमें उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की जीत का भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे जोश और रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरी है और जनता का समर्थन उनके साथ है.

जनसभा के दौरान सायोनी घोष ने अपने भाषण को अलग अंदाज में पेश किया. उन्होंने गीत और हिंदी शायरी के जरिए लोगों को आकर्षित किया, जिससे सभा में मौजूद भीड़ में खासा उत्साह देखने को मिला. उनके इस अंदाज को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खूब सराहा.

Advertisement

इसके अलावा, आजतक से खास बातचीत में भी सायोनी घोष ने अपना आत्मविश्वास दोहराया. उन्होंने कहा कि 4 मई को तृणमूल कांग्रेस की जीत का जश्न पूरे राज्य में मनाया जाएगा और हरा अबीर उसी जीत का प्रतीक होगा.

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का कार्यक्रम 15 मार्च को घोषित किया गया था. चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में मतदान दो चरणों में होगा. पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. वहीं, मतगणना 4 मई को होगी.

294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त हो रहा है. ऐसे में यह चुनाव राज्य की सियासत के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, जहां एक बार फिर सत्ता की लड़ाई तेज हो गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement