scorecardresearch
 

'कांग्रेस बौखलाई है कि मोदी सब कैसे कर लेता है', गुवाहाटी में बोले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल बयान देने में आगे है. कांग्रेस ने देश को हमेशा खतरे में रखा. कांग्रेस आतंकियों को कंधे पर बैठाती है.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्रह्मापुत्र पर रिवर टूरिज्म बढ़ाएंगे (Photo: ITG)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्रह्मापुत्र पर रिवर टूरिज्म बढ़ाएंगे (Photo: ITG)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के दौरे पर हैं. यहां राजधानी गुवाहाटी में प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहनी की और साथ ही कांग्रेस पर हमलों की बौछार. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में राज्य को विकास के लिए तरसाया गया. कांग्रेस ने असम के साथ भेदभाव किया. आज भारत दुश्मनों के घर में घुसकर मारता है. वहीं कांग्रेस आतंकियों को कंधे पर बैठाती है.

प्रधानमंत्री ने पार्टी की उपलब्धियों का पूरा श्रेय जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज जिस ऊंचाई पर है, वह केवल और केवल उन समर्पित कार्यकर्ताओं की वजह से संभव हुआ है.

पीएम मोदी ने संगठन की भूमिका पर खास जोर दिया और कहा कि बीजेपी संगठन में पूरा विश्वास करती है. संगठन की शक्ति ही राष्ट्रीय जीवन में बदलाव की सबसे मजबूत आधारशिला है. उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर जुड़े कार्यकर्ताओं से मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है, जो पार्टी की मजबूती का परिचायक है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने PM मोदी के लिए बुक किया हवाई टिकट, कहा- बस प्लेन में बैठिए, लोग कर रहे इंतजार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 11 सालों में केंद्र सरकार ने असम के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए 5.5 लाख करोड़ से अधिक की राशि आवंटित की है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जो असम के विकास के लिए धन देने से भी कतराती है, ऐसे में क्या वे असम का विकास कर सकते हैं? इस साल के बजट में खासतौर से पूर्वोत्तर भारत की कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है. कनेक्टिविटी बढ़ने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. इसलिए असम में सड़कों और हाईवे परियोजनाओं के लिए हजारों करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

Advertisement

कांग्रेस को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "आज की कांग्रेस उन लोगों का समर्थन करती है जो देश को तोड़ने का सपना देखते हैं, जो देश के उत्तर-पूर्व को भारत से अलग करने के नारे लगाते हैं, वही कांग्रेस के पूजारी बन गए हैं. स्वतंत्रता काल में मुस्लिम लीग ने देश को विभाजित किया था, आज की कांग्रेस 'मुस्लिम लीग माओइस्ट कांग्रेस' बन गई है. इसलिए कांग्रेस से सतर्क रहना होगा. कांग्रेस की सरकारें, चाहे असम में थीं या दिल्ली में, उन्होंने असम को अकेला छोड़ दिया."

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी को बुलाने की तैयारी, BNP दे सकती है न्योता

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के विकास में ब्रह्मपुत्र नदी की भूमिका पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, "असम के विकास और यहां के लोगों की जिंदगी को आसान बनाने में ब्रह्मपुत्र का बड़ा योगदान है. लेकिन कांग्रेस के 70 सालों के शासन में ब्रह्मपुत्र को पार करना हमेशा एक चुनौती रही. लगभग सात दशकों में कांग्रेस सरकारों ने ब्रह्मपुत्र पर केवल तीन पुल बनाए. ऐसे में क्या असम का विकास संभव था?"

उन्होंने आगे कहा, "2014 में आपकी मेहनत का नतीजा था कि मुझे देश की सेवा का अवसर मिला. 2-3 साल बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यहां डबल इंजन की सरकार बनाई. इसके परिणामस्वरूप पिछले 10-11 सालों में बीजेपी-एनडीए सरकार ने ब्रह्मपुत्र नदी पर पांच बड़े पुल पूरे किए. जहां कांग्रेस ने असम को समस्याएं दीं, वहीं बीजेपी ने असम को समाधान दिए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement