फ्री बिजली और महिलाओं को ₹2000: CM स्टालिन का ‘वादों का पिटारा’, DMK मैनिफेस्टो में सौगातों की बौछार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने डीएमके का चुनावी मेनिफेस्टो जारी किया. इसमें महिलाओं को 2000 रुपये मासिक सहायता, पेंशन बढ़ाकर 2000 रुपये करने और मुफ्त बिजली जारी रखने का वादा किया गया है. इसके अलावा 10 लाख घर बनाने, छात्रों को लैपटॉप देने और स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ाने की घोषणा की गई है.
Advertisement
X
DMK का घोषणापत्र जारी: महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये का वादा (File Photo: ITG)
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने रविवार को चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय में DMK का चुनावी घोषणापत्र (Manifesto) जारी कर दिया. स्टालिन ने 'कल्याण और विकास' के समावेशी मॉडल को पेश करते हुए दावा किया कि उनकी सरकार ने पिछले वादे न सिर्फ पूरे किए हैं, बल्कि उम्मीद से बढ़कर काम किया है. इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि तमिलनाडु की जनता शासन की निरंतरता और विकास की रफ्तार को बनाए रखना चाहती है.
उन्होंने इस घोषणापत्र को राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला रोडमैप बताया है. उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य राज्य की इकोनॉमी को 120 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है, जिसके लिए 18 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए राज्य भर में आधुनिक 'नियो टाइडल पार्क्स' स्थापित किए जाएंगे. इस विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने के लिए उन्होंने कनिमोझी करुणानिधि की अध्यक्षता वाली समिति और वरिष्ठ नेताओं का आभार भी व्यक्त किया.
मदद में इजाफा: महिला मुखियाओं को मिलने वाली सहायता 1,000 से बढ़ाकर 2,000 रुपये की जाएगी.
इलाथारासु स्कीम: महिलाओं के लिए 8,000 रुपये का कूपन दिया जाएगा, जिससे वे वॉशिंग मशीन, टीवी, मिक्सी या फ्रिज खरीद सकेंगी या पुराने के बदले नया ले सकेंगी.
बुजुर्गों को राहत: बुजुर्गों की पेंशन भी बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दी गई है.
वर्किंग वुमन: कामकाजी महिलाओं की मदद के लिए राज्य भर में 1,000 क्रेच (शिशु गृह) बनाए जाएंगे.
ट्रांसजेंडर सम्मान: समाज में बेहतरीन काम करने वाले ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा.
शिक्षा और स्वास्थ्य
Advertisement
नाश्ता योजना: कक्षा 1 से 5 तक मिलने वाला नाश्ता अब 8वीं कक्षा तक के छात्रों को मिलेगा.
छात्रों को लैपटॉप: उच्च शिक्षा पाने वाले 35 लाख छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दिए जाएंगे.
स्वास्थ्य: मुख्यमंत्री बीमा योजना की राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी और सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस मशीनें दोगुनी होंगी.
पत्रकारों को मदद: पत्रकारों के बच्चों की शिक्षा के लिए मिलने वाली मदद को दोगुना किया जाएगा.
विकास और धार्मिक आस्था
मंदिरों के लिए: राज्य के 5,000 मंदिरों में 'कूडामुझक्कू' पूजा का आयोजन कराया जाएगा.
नए शहर और बुनियादी ढांचा: त्रिची, मदुरै, कोयंबटूर और सलेम के पास नए शहर विकसित किए जाएंगे. सड़कों की मरम्मत के लिए 10,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
अर्थव्यवस्था: राज्य की इकोनॉमी को 120 बिलियन डॉलर तक ले जाने के लिए 18 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाया जाएगा और आईटी एक्सपोर्ट को 5 लाख करोड़ तक पहुँचाया जाएगा.
आवास: गरीब परिवारों की पहचान कर उन्हें घर और लोन की सुविधा दी जाएगी.