बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन को सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति के अपमान के लिए मदुरै की जनता चुनाव में जवाब देगी. मदुरै में एक रोड शो के दौरान पीटीआई से बातचीत में नबीन ने कहा कि जनता और संत समाज यह सुनिश्चित करेगा कि ऐसे बयानों के लिए डीएमके को चुनाव में सजा मिले.
उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह स्टालिन और उनके बेटे ने सनातन धर्म का अपमान किया है, तलिननाडु की जनता और साधु-संत इसका जवाब देंगे. बता दें कि उदयनिधि स्टालिन ने कुछ साल पहले सनातन धर्म की तुलना डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी और इसे जड़ से मिटाने की बात कही थी.
नितिन नवीन ने दावा किया कि तमिलनाडु में जनता का मूड बदल चुका है और अब राज्य में एनडीए सरकार बनने का रास्ता साफ हो रहा है. उन्होंने कहा कि लोग डीएमके सरकार के भ्रष्टाचार और रोजगार देने में नाकामी से नाराज हैं.
192 – Madurai South Assembly
Participated in a massive roadshow today, witnessing an overwhelming response from the people of Madurai.
As people are showing immense faith and enthusiasm in the leadership of PM Modi, it is evident that the Bharatiya Janata Party is emerging as… pic.twitter.com/E0QQwbwku4— Nitin Nabin (@NitinNabin) April 12, 2026
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में नशे का कारोबार बढ़ रहा है और इसमें सत्तारूढ़ दल डीएमके की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु का युवा नशे की गिरफ्त में जा रहा है, जो चिंता का विषय है.
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में विकास की धीमी रफ्तार, भ्रष्टाचार और धार्मिक भावनाओं के अपमान ने डीएमके सरकार के खिलाफ माहौल बना दिया है, जो चुनाव में सत्ता परिवर्तन के रूप में दिखेगा. बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान संपन्न होगा और नतीजे 4 मई को आएंगे. राज्य में बीजेपी अन्ना द्रमुक के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है, वहीं डीएमके गठबंधन में कांग्रेस शामिल है.