CGBSE 10th 12th Result 2019: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के एक अधिकारी ने कहा है कि "कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 10 या 11 मई को घोषित किए जाएंगे." बता दें, परिणाम आज जारी होने थे.
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने बताया कि CGBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 8 मई को घोषित नहीं किए जाएंगे. ऐसे में छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना होगा.
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने मार्च में 2019 की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी. जिसमें कक्षा 10वीं में 3.88 लाख छात्र शामिल हुए थे वहीं कक्षा 12वीं में 2.66 लाख छात्र शामिल हुए थे. बता दें, परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर घोषित कर दिए जाएंगे.
आपको बता दें, छत्तीसगढ़ परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से शुरू हुआ था. जहां 10वीं कक्षा की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च तक चली थी वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 29 मार्च तक चली थी.
पिछले साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम 9 मई को जारी कर दिए गए थे. 10वीं कक्षा में 68.4 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की थी. वहीं 12वीं बोर्ड में 77 फीसदी छात्र पास हुए थे.
Chhattisgarh Board Result Class 10 and Class 12 exam: यहां ऐसे देखें परिणाम
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cgbse.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2- फिर Class 10 exam, click on 'High School (10th) Examination Result Year 2019 और (12th) Examination Result Year 2019' पर क्लिक करें.
स्टेप 3- परीक्षा का रोल नंबर डालें.
स्टेप 4- सबमिट करें.
स्टेप 5- रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
स्टेप 6- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.