उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 की परीक्षाएं अब खत्म हो चुकी हैं. इस परीक्षा में 41,424 पदों के लिए लाखों उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है. परीक्षा का आयोजन 25 से 27 अप्रैल के बीच किया गया था. परीक्षा खत्म होने के बाद और इसका क्रेज देखते हुए लोग इसमें मिलनी वाली सैलरी के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं. बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार की ओर से पिछले कुछ सालों में होमगार्ड जवानों की सैलरी में बढ़त की गई है.
इस साल भी होमगार्ड के पदों की भी संख्या बढ़ी है और आने वाले समय में 8वें वेतन आयोग से इनकी सैलरी भी बढ़ जाएगी. ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिल सकती है.
कब आ सकता है रिजल्ट?
वहीं, अगर रिजल्ट की बात करें तो, यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का परिणाम जून के अंतिम या जुलाई के पहले हफ्ते में आने की संभावना जताई जा रही है. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.
मिलेगी इतनी सैलरी
वर्तमान में यूपी होमगार्ड में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ड्यूटी डेज के हिसाब से मिलती है. फिलहाल जवानों को रोजना 600 से 700 रुपये तक का ड्यूटी अलांउस मिलता है. इसके साथ ही अगर कोई जवान 25 से 30 दिनों के लिए काम करते हैं, तो उन्हें करीब 20 से 25 हजार रुपये मिलते हैं. इसके अलावा त्योहारों के टाइम जब उनकी ड्यूटी लगती है या इमरजेंसी ड्यूटी लगती है, तो उन्हें उसके लिए अलग से आय और कुछ सुविधाएं दी जाती हैं.
8वें वेतन आयोग के बाद कितना हो सकती है सैलरी?
वहीं, साल 2026 के लास्ट तक या फिर 2027 की शुरुआत में 8वें वेतन आयोग लागू हो सकता है. इसके साथ ही जवानों की सैलरी में बढ़त होने की पूरी उम्मीद है. उम्मीद की जा रही है कि उनके दैनिक भत्ते 700-800 रुपये से बढ़कर 900 से 1000 हजार रुपये हो सकती है. इसके अलावा हर महीने 30 से 35 हजार रुपये की सैलरी मिल सकती है. इसके अलावा भत्तों में भी कई बदलाव हो सकते हैं.