scorecardresearch
 

UP Board Result 2026: वेबसाइट डाउन हो या इंटरनेट न हो, तब ऐसे देखें अपनी मार्कशीट, ये हैं वो तीन तरीके

आज शाम 4 बजे यूपी बोर्ड10वीं और 12वीं का र‍िजल्ट जारी होगा. छात्रों को यहां उन तरीकों के बारे में जानकारी दी जा रही है जिसमें वो वेबसाइट डाउन होने पर अपने रिजल्ट देख सकते हैं. वहीं आधिकारिक साइट क्रैश हो तो aajtak.in भी इस साल रिजल्ट होस्ट कर रहा है. यहां देखें रिजल्ट.

Advertisement
X
UP Board 10th 12th Result Today
UP Board 10th 12th Result Today

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) आज इतिहास रचने जा रहा है. 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम आज शाम 4:00 बजे बोर्ड के प्रयागराज मुख्यालय से घोषित किया जाएगा. इस साल सबसे खास बात यह है कि बोर्ड पिछले साल के मुकाबले 2 दिन पहले ही नतीजे जारी कर रहा है, जो यूपी बोर्ड के आधुनिक होते सिस्टम की बड़ी जीत है. कुल 54,37,133 छात्र आज अपनी मेहनत का फल देखेंगे.

वेबसाइट क्रैश होने की टेंशन खत्म, यहां देखें रिजल्ट

भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर बोर्ड की साइट ठप हो जाती है. छात्रों की इसी मुश्किल को देखते हुए aajtak.in इस साल भी सीधे रिजल्ट होस्ट कर रहा है. छात्र नीचे दिए गए लिंक्स को अभी सेव कर लें:

10वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक: यहां क्लिक करें

12वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक: यहां क्लिक करें

बिना इंटरनेट ऐसे मिलेगा स्कोरकार्ड

अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट नहीं है, तो भी आप रिजल्ट देख सकते हैं:
हाईस्कूल (10th): मोबाइल के मैसेज बॉक्स में लिखें UP10 और 56263 पर भेज दें.

यह भी पढ़ें: UP Board 10th Topper: कौन है यूपी बोर्ड की वो टॉपर, नहीं टूट पा रहा जिसका रिकॉर्ड, IAS बनना है सपना

इंटरमीडिएट (12th): लिखें UP12 और 56263 पर भेज दें.

Advertisement

इस साल के 3 बड़े बदलाव

हाइब्रिड मार्क्स सिस्टम: पहली बार 6 जिलों में 'हाइब्रिड अपलोडिंग' का इस्तेमाल हुआ है, जिससे गलतियों की गुंजाइश शून्य हो गई है.
डिजिटल लॉकर: नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद छात्र DigiLocker से अपनी 'वेरिफाइड' मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम: पेपर लीक मुक्त परीक्षा के बाद अब रिजल्ट प्रोसेसिंग में भी AI का इस्तेमाल किया गया है.

यह भी पढ़ें: UP Board 10th Result 2026 Live: र‍िजल्ट आने में कुछ देर और, रोल नंबर और स्कूल कोड रखें तैयार, यहां मिलेगी मार्कशीट और टॉपर्स लिस्ट

छात्रों के लिए जरूरी सलाह ये है कि पास होने के लिए हर विषय में 33% अंक अनिवार्य हैं. यदि आप एक या दो विषय में रह जाते हैं, तो निराश न हों. यूपी बोर्ड जल्द ही कम्पार्टमेंट परीक्षा (Compartment Exam) की तारीखों का ऐलान करेगा, जिससे आपका साल खराब नहीं होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement