scorecardresearch
 

Tripura Board 10th Result 2022 Declared: त्रिपुरा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट जारी, एक क्लिक में करें चेक

TBSE Tripura Board 10th Result 2022 Declared: त्रिपुरा बोर्ड ने आज, 6 जुलाई 2022 को 10वीं बोर्ड रिजल्‍ट की घोषणा कर दी है. रिजल्‍ट चेक करने का डायरेक्‍ट लिंक भी लाइव हो गया है. छात्र नीचे दिए बॉक्‍स में अपना रोल नंबर डालकर अभी अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें.

Advertisement
X
TBSE 10th-12th Result 2022 Declared:
TBSE 10th-12th Result 2022 Declared:
स्टोरी हाइलाइट्स
  • 10वीं के बोर्ड रिजल्‍ट हुए जारी
  • aajtak.in पर कर सकते हैं चेक

TBSE Tripura Board 10th Result 2022 Declared: त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, TBSE ने कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा के रिजल्‍ट जारी कर दिए हैं. बोर्ड ने दोपहर 12 बजे रिजल्‍ट की घोषणा की है और अब रिजल्‍ट चेक करने का डायरेक्‍ट लिंक लाइव हो गया है. त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tbresults.tripura.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं. रिजल्‍ट इस वर्ष  aajtak.in पर भी होस्‍ट किया जा रहा है. छात्र नीचे दिए बॉक्‍स में अपना रोल नंबर डालकर अभी अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें.

इस साल त्रिपुरा बोर्ड 10वीं में पास प्रतिशत 86.18 फीसदी है ज‍बकि हायर सेकेंडरी में पास प्रतिशत 94.46 प्रतिशत है. इनमें मध्यमा की पास दर पश्चिमी त्रिपुरा जिले में जिला स्तर पर सबसे ज्यादा है. पश्चिम त्रिपुरा जिले से 90.75 फीसदी उम्मीदवार पास हुए हैं. वहीं, सबसे कम पास रेट धलाई जिले में है. वहां 81.87 फीसदी उम्मीदवार पास हुए हैं.

इस बीच, जिला स्तर पर उच्चतम पास दर दक्षिण त्रिपुरा जिले में है. यहां 97.13 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए हैं. इसके अलावा पश्चिम त्रिपुरा जिले में सबसे कम पास दर 94.92% है. इस वर्ष 100 प्रधानाध्यापकों सहित 3,000 शिक्षक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच में लगे हुए थे.

त्रिपुरा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में लगभग 42 हजार स्‍टूडेंट्स शामिल हुए हैं जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 28 हजार स्‍टूडेंट्स शामिल हुए हैं. बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्‍ट एक साथ ही जारी किए हैं. अपना रिजल्‍ट चेक करने के लिए उम्‍मीदवार अपने एग्‍जाम एडमिट कार्ड पर दर्ज रोल नंबर सब्मिट करें और अपनी मार्कशीट प्राप्‍त करें.

Advertisement

किसी भी स्‍टूडेंट को परीक्षा में पास होने के लिए थ्‍योरी और प्रैक्टिकल में अलग-अलग पास होना जरूरी है. पासिंग मार्क्स हर पेपर के लिए 33 प्रतिशत हैं. जारी ऑनलाइन मार्कशीट में अपना स्‍कोर चेक करने के बाद कैंडिडेट्स अपने स्‍कूल से ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्‍त कर सकेंगे.

(अगरतला से रश्मि देबनाथ की रिपोर्ट)

 

Advertisement
Advertisement