scorecardresearch
 
Advertisement

CBSE 10th, 12th Result 2026 Live : 14 अप्रैल को आ सकता है रिजल्ट? रिजल्ट डेट, वेबसाइट लिंक, मार्कशीट डाउनलोड गाइड यहां

आजतक एजुकेशन डेस्क | नई दिल्ली | 14 अप्रैल 2026, 11:06 AM IST

CBSE Class 10th, 12th Board Results 2026 Live Updates: CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों को अब रिजल्ट का इंतजार है. कॉपी मूल्यांकन लगभग अंतिम चरण में बताया जा रहा है और जल्द रिजल्ट डेट की घोषणा संभव है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर और UMANG ऐप के जरिए रिजल्ट चेक कर सकेंगे. यहां पढ़ें रिजल्ट डेट, पासिंग मार्क्स, डाउनलोड प्रक्रिया और हर ताजा अपडेट सबसे पहले.

CBSE Board Result 2026 को लेकर छात्रों और अभिभावकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित की थीं. परीक्षा खत्म होने के बाद अब मूल्यांकन प्रक्रिया तेजी से चल रही है. कुछ मीड‍िया र‍िपोर्ट्स में दावा क‍िया जा रहा है कि र‍िजल्ट कल यानी 14 अप्रैल को जारी हो सकता है, हालांकि इसकी अभी कोई आध‍िकार‍िक पुष्ट‍ि नहीं हुई है. 

वैसे पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो CBSE आमतौर पर मई महीने में रिजल्ट जारी करता है. ऐसे में उम्मीद है कि CBSE Board 10th 12th Result 2026 भी मई के मध्य तक घोषित किया जा सकता है. लेकिन अभी र‍िजल्ट की डेट को लेकर कोई जानकारी बोर्ड की ओर से नहीं दी गई है. 

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. बोर्ड इस बार डिजिटल मार्कशीट पर विशेष फोकस कर रहा है ताकि छात्रों को तुरंत दस्तावेज मिल सकें.

लाइव ब्लॉग में हम आपको रिजल्ट डेट अपडेट, आधिकारिक घोषणा, डायरेक्ट लिंक, टॉपर अपडेट, पास प्रतिशत, रीचेकिंग और कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देंगे.

11:04 AM (12 घंटे पहले)

क्या आज आएगा रिजल्ट? 

Posted by :- Nivedita

बता दें कि कई रिपोर्ट ऐसा दावा कर रहे हैं कि CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज जारी हो सकता है. हालांकि, इसके लिए कोई ऑफिशियल नोटिस नहीं है. बोर्ड की ओर से इससे जुड़ी तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है.  

7:43 PM (कल)

CBSE Board Class 12th Result: एडमिशन सीजन से पहले रिजल्ट की तैयारी

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE कोशिश कर रहा है कि 12वीं का परिणाम जल्दी घोषित किया जाए ताकि यूनिवर्सिटी एडमिशन प्रक्रिया प्रभावित न हो. बोर्ड ने मूल्यांकन समय सीमा को कम करने के लिए अतिरिक्त परीक्षकों की नियुक्ति भी की है.

7:06 PM (कल)

CBSE Board Class 10th Result: 10वीं रिजल्ट कब आ सकता है?

Posted by :- Mansi Mishra

शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार CBSE पहले 12वीं का रिजल्ट जारी करता है और उसके बाद 10वीं का परिणाम जारी किया जाता है. अनुमान है कि 10वीं का रिजल्ट मई के मध्य तक जारी किया जा सकता है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

5:25 PM (कल)

CBSE Board Result Live: रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE बोर्ड ने अभी तक 10वीं और 12वीं रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है. लेकिन बोर्ड पैटर्न और पिछले सालों के ट्रेंड के अनुसार परिणाम मई 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना जताई जा रही है. मूल्यांकन प्रक्रिया अप्रैल में तेजी से जारी है.
 

Advertisement
5:23 PM (कल)

CBSE Board Result 2026: कॉपियों की जांच तेज, मूल्यांकन अंतिम चरण में

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच देशभर के मूल्यांकन केंद्रों पर जारी है. डिजिटल मार्क अपलोड सिस्टम के जरिए अब स्कूलों से सीधे डेटा बोर्ड सर्वर पर भेजा जा रहा है. इससे रिजल्ट प्रोसेस पहले से ज्यादा तेज और पारदर्शी बताया जा रहा है.
 

3:55 PM (कल)

CBSE Board Result 2026: कंपार्टमेंट परीक्षा अपडेट

Posted by :- Mansi Mishra

जो छात्र एक या दो विषय में फेल होंगे, उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा आमतौर पर जुलाई में होती है ताकि छात्रों का साल खराब न हो.
 

3:52 PM (कल)

CBSE Board 10th 12th Result 2026: रीचेकिंग कब होगी

Posted by :- Mansi Mishra

रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद बोर्ड री-वैल्यूएशन और रीचेकिंग विंडो खोलेगा. छात्र निर्धारित फीस देकर अपने उत्तरों की पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे.

3:13 PM (कल)

पिछले साल लड़कियों ने मारी बाजी 

Posted by :- Nivedita

वहीं, पिछले साल की बात करें, तो बोर्ड रिजल्ट में लड़कों की तुलना में लड़कियों ने बाजी मारी थी. जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 92.63 फीसदी रहा था. CBSE पिछले कुछ सालों से टॉपर लिस्ट जारी नहीं कर रहा है.

2:10 PM (कल)

CBSE Board Result Live: छात्रों के लिए जरूरी सलाह

Posted by :- Mansi Mishra

रिजल्ट से पहले सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी नोटिस से सावधान रहें. CBSE केवल आधिकारिक वेबसाइट और verified चैनलों के जरिए ही सूचना जारी करता है. रिजल्ट से जुड़े अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
 

Advertisement
1:44 PM (कल)

CBSE Board Result Live: टॉपर लिस्ट जारी होगी या नहीं?

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE पिछले कुछ वर्षों से आधिकारिक टॉपर लिस्ट जारी नहीं कर रहा है. बोर्ड का उद्देश्य छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा कम करना है. हालांकि क्षेत्रीय स्तर पर स्कूल टॉपर की जानकारी सामने आ सकती है.

1:31 PM (कल)

CBSE Board Result: SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

Posted by :- Mansi Mishra

वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की स्थिति में छात्र SMS और DigiLocker के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं. CBSE हर साल वैकल्पिक प्लेटफॉर्म एक्टिव करता है ताकि सर्वर क्रैश की समस्या से बचा जा सके.
 

1:14 PM (कल)

CBSE Board 10th 12th Result: पासिंग मार्क्स नियम

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE नियमों के अनुसार छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं. थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर पासिंग तय होगी. जिन छात्रों के अंक कम होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा.
 

1:13 PM (कल)

CBSE Board Class 12th Result: मार्कशीट ऐसे डाउनलोड करें

Posted by :- Mansi Mishra

रिजल्ट घोषित होने के बाद डिजिटल मार्कशीट तुरंत उपलब्ध होगी. छात्र DigiLocker अकाउंट लॉगइन करके आधिकारिक मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. यही दस्तावेज कॉलेज एडमिशन और अन्य प्रक्रियाओं में वैध माना जाएगा.
 

1:13 PM (कल)

CBSE Board Class 10th Result: कहां देखें रिजल्ट

Posted by :- Mansi Mishra

कक्षा 10वीं के छात्र अपना रिजल्ट जारी होने के बाद
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
DigiLocker
UMANG App
पर चेक कर सकेंगे. छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी तैयार रखने की सलाह दी गई है.
 

Advertisement
1:13 PM (कल)

CBSE Board Result 2026: कॉपी चेकिंग लगभग पूरी

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE ने देशभर के मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तेज कर दी है. कई विषयों की कॉपी जांच पूरी होने की खबर है. रिजल्ट तैयार करने की तकनीकी प्रक्रिया अब शुरू मानी जा रही है. मार्क्स अपलोडिंग और डेटा वेरिफिकेशन के बाद रिजल्ट डेट की घोषणा की जाएगी.
 

1:12 PM (कल)

CBSE Board Result Live: रिजल्ट डेट पर बड़ा अपडेट

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE Board Result 2026 की तारीख अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है. बोर्ड सूत्रों के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में है. पिछले वर्षों की तरह इस बार भी मई महीने के दूसरे या तीसरे सप्ताह में परिणाम जारी होने की संभावना जताई जा रही है. छात्रों को सलाह है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें.
 

Advertisement
Advertisement