शबाना डागर (आर्कविस्ट)- शबाना एक प्रसिद्ध फैमिली से आती हैं, जो शास्त्रीय संगीत से जुड़ी हैं. उन्होंने बताया, ' मैं ऐसे परिवार से
आती हूं, जिसकी 20 पीढ़ी शास्त्रीय संगीत से हैं, हालांकि लड़कियों को गाने
की इजाजत नहीं हैं, लेकिन दुनिया की कई लडकियां शार्गिद हैं. मैं और मेरे
भाई ने इस काम को करने का फैसला किया. हम आर्ट और कल्चर और ध्रुपद के लिए
काम कर रहे हैं. उसी के चलते मैंने एक आर्काइव खिला, मुझे लगा ये बहुत जरूरी
है. पुराने जमाने में आर्काइव किसी ने नहीं किया मुझे लगता है कि हमारी
नेक्स्ट जेनरेशन में पहुंचाना चाहिए. हमने बनाया जो जयपुर के रविन्द्र भवन
में है. हमने बहुत सी पुरानी चीजों को जुटाया जो अगली पीढ़ी को क्लासिक के
बारे में जानकारी देने में मदद करेगा.'