scorecardresearch
 

14,000 कर्मचारियों की छटनी की खबर पर Amazon ने दिया ये जवाब, पढ़ें- क्या है पूरा मामला

खबरों के मुताबिक, अमेजन एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने की प्लानिंग कर रहा है. अमेरिकी कंपनी वैश्विक स्तर पर अपने विभिन्न विभागों में 14,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकता है और कुछ टीमें बंद भी हो सकती हैं. कंपनी ने इस साल जनवरी में 16,000 कर्मचारियों को कंपनी से निकाला था. 

Advertisement
X
क्या अमेजन फिर करने वाला है छटनी? (Photo: Reuters)
क्या अमेजन फिर करने वाला है छटनी? (Photo: Reuters)

अमेरिकी की कंपनी अमेजन एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की प्लानिंग कर रही है. खबरों के मुताबिक, कंपनी विभिन्न डिपार्टमेंट में 14,000 तक नौकरियां कम करने और कुछ चुनिंदा टीमों को बंद करने की योजना बना रही है.

(अपडेट: अमेजन ने नई छंटनी की खबरों को गलत बताया है. कंपनी के प्रवक्ता ने इंड‍िया टुडे टेक को ईमेल के जरिए कहा कि नई छंटनी को लेकर चल रही रिपोर्टें पूरी तरह गलत हैं और तथ्य पर आधारित नहीं हैं.)

एशिया बिजनेस आउटलुक की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह छटनी दुनियाभर में की जा सकती है. इसका असर खासतौर पर अमेजन वेब सर्विसेज (AWS), रिटेल और एचआर (HR) विभाग पर पड़ सकता है. इसमें मिड-लेवल मैनेजर और ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों (व्हाइट-कॉलर जॉब) के प्रभावित होने की ज्यादा संभावना है. 

अगर कंपनी यह कदम उठाती है, तो एक साल से भी कम समय में यह अमेजन की तीसरी बड़ी छंटनी होगी. इससे पहले कंपनी ने इस साल जनवरी में करीब 16,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था, जबकि 2025 के अंत तक भी लगभग 14,000 पदों में कटौती की जा चुकी है. 

Advertisement

छंटनी करने वाली अकेली कंपनी नहीं 

हाल ही में कर्मचारियों की छटनी करने वाली और संख्या कम करने वाली कंपनी अमेजन अकेली नहीं है. बता दें कि कुछ ही दिन पहले, ओरेकल ने सुबह 6 बजे ईमेल भेजकर दुनियाभर में लगभग 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया. प्रभावित 30,000 कर्मचारियों में से 12,000 भारतीय कर्मचारी बताए जा रहे हैं. माइक्रोसॉफ्ट, टीसीएस और एक्सेंचर जैसी अन्य कंपनियों ने भी हजारों कर्मचारियों की छंटनी की है. खबरों के मुताबिक, मेटा भी अपने कर्मचारियों की संख्या में 15,000 तक की कटौती करने की योजना बना रही है. 

यह भी पढ़ें: UPSC डायरी Part-2: '5 दिन से खाना नहीं मिला, बस पानी पीकर चल रहा हूं...' दिल्ली के तंग कमरों में चस्पा है ये खौफनाक सच 

क्या इससे ज्यादा छटनी करेगा अमेजन? 

सोशल मीडिया प्लेजफॉर्म एक्स पर ब्लाइंट अकाउंट के नाम से एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें अमेजन में बड़े पैमाने पर छंटनी की आशंका जताई गई है. अमेजन में काम करने का दावा करने वाले एक यूजर ने लिखा कि मई में छंटनी की अफवाहें सुनी हैं... सुना है कि 10,000 से अधिक लोगों की छंटनी हो सकती है. इस खबर से अमेजन के कर्मचारियों में चिंता बढ़ गई है. इसे लेकर एक यूजर ने लिखा कि मैं पहले से ही इस नौकरी को लेकर बहुत तनाव और चिंता में हूं और इस खबर के बाद समझ नहीं पा रहा हूं कि क्या करूं... क्या मुझे दूसरी नौकरी ढूंढनी चाहिए?

Advertisement

Amazon layoffs

रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कुछ कर्मचारी इस बात से नाराज हैं कि छंटनी तय करने के लिए किन मानकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, यह साफ नहीं है. यानी प्रदर्शन के आधार पर फैसले लिए जा रहे हैं, लेकिन उसके नियम स्पष्ट नहीं है. इस कारण कर्मचारियों के बीच चिंता और असमंजस और बढ़ गया है. 

चीन की टीम हो सकती है बंद

वहीं, इस दौरान कई टीमें की बंद होने की भी खबर है. माना जा रहा है कि यह छंटनी कंपनी की बड़ी रणनीति का हिस्सा है, जिसमें एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में ज्यादा निवेश करना और कंपनी की संरचना को पहले से ज्यादा सरल और व्यवस्थित बनाना शामिल है. एंथ्रोपिक और ओपनएआई जैसी एआई कंपनियों में निवेश बढ़ाने के तहत अमेजन डेटा सेंटर्स पर 125 बिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च करने की योजना बना रहा है. इससे पहले अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने कहा था कि जनरेटिव एआई और एआई एजेंट कंपनी में कुछ भूमिकाओं की आवश्यकता को कम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: हवा कम, नमी ज्यादा.. दोनों हाथ तक नहीं फैला सकते, ऐसे कमरों में रह रहे फ्यूचर IAS-IPS

---- समाप्त ----
रिपोर्टर: अरमान अग्रवाल
Live TV

Advertisement
Advertisement