कोविड-19 के बाद से देश में कई सारे बदलाव देखने को मिले हैं, उनमें से एक है फ्रीलांसिंग. लगभग हर कोई इस ट्रेंड को फॉलो कर रहा है. इसमें कर्मचारी एक साथ कई सारे नौकरी करते हैं फिर चाहे वह कंटेंट राइटिंग हो, ग्राफिक डिजाइनिंग, वेब डेवलपमेंट या ऑनलाइन ट्यूटरिंग यानी फ्रीलांसिंग आज एक आम और आकर्षक साइड इनकम का जरिया बन गया है. लेकिन कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या नौकरी करते हुए फ्रीलांस काम करना कानूनी है या इसे कंपनी की नीतियों के खिलाफ माना जाएगा?
बता दें कि नौकरी के साथ फ्रीलांस काम करना पूरी तरह से गैरकानूनी नहीं हैं बल्कि कई शर्तों के साथ आते हैं. कंपनियों की ओर से कई बार इसे लेकर पहले ही चेतावनी दी जीती है. हालांकि, अभी तक ऐसे कोई नियम नहीं हैं, जो लोगों को कई काम करने से रोकते हैं. लोग चाहें तो एक साथ कई काम कर सकते हैं.
इन बातों का रखना होता है ध्यान
नौकरी की शर्तें
किसी भी कंपनी में काम करने से पहले आपको जॉब कॉन्ट्रैक्ट को पढ़ना अनिवार्य है. कुछ कंपनियों में यह क्लॉज होता है कि कर्मचारी को कंपनी के काम से संबंधित बाहरी प्रोजेक्ट या फ्रीलांस काम नहीं करना चाहिए, खासकर अगर वह बिजनेस किसी ऐसी फील्ड से जुड़ा हो जिनमें कॉम्पिटिशन अधिक हो.
टाइम मैनेजमेंट
फ्रीलांस काम कंपनी के ऑफिस समय में नहीं होना चाहिए. अपने ऑफिस के समय में सलाह दी जाती है कि व्यक्ति अपने मुख्य नौकरी का काम पहले करें. फ्रीलांस काम के चलते आपकी अपनी मुख्य नौकरी में कोई कमी या विलंब नहीं होना चाहिए.
कॉन्फिडेंशियल जानकारी
आपको कंपनी का डेटा, क्लाइंट लिस्ट या प्रोजेक्ट्स फ्रीलांस काम में इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होती. ऐसा करना कानूनी रूप से गंभीर अपराध माना जा सकता है.
कंपनियों की मंजूरी लेना
कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों को साइड हसल की मंजूरी देती हैं. ऐसे मामलों में लिखित अनुमति लेना सबसे सुरक्षित तरीका है. इससे आप आसानी से काम कर अच्छी कमाई कर सकते हैं.