scorecardresearch
 

ऑफिस में सोकर करना है काम! Gen Z के बीच वायरल हो रहा ये ट्रेंड 

कई बार ऑफिस में काम करते हुए आप थक जाते हैं और डेस्क पर ही सो जाते हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये Gen Z का एक नया वर्कप्लेस ट्रेंड बन गया है. क्या है ये ट्रेंड चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

Advertisement
X
क्या है चिनमैक्सिंग ट्रेंड? (Photo: ITG)
क्या है चिनमैक्सिंग ट्रेंड? (Photo: ITG)

कॉर्पोरेट की दुनिया में हर रोज नए-नए ट्रेंड वायरल होते रहते हैं. इन दिनों चिनमैक्सिंग ट्रेंड का यूज Gen Z खूब कर रहे हैं. ऑफिस में काम करते-करते अचानक आंख लग जाना कभी आलस या लापरवाही माना जाता था, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है. नई पीढ़ी यानी Gen Z इस आदत को छुपाने के बजाय खुलकर अपनाने लगी है. काम के बीच कुछ मिनटों की झपकी लेना अब उनके लिए कमजोरी नहीं, बल्कि बेहतर काम करने का तरीका बनता जा रहा है. ये ट्रेंड चीन के युवा और Gen Z के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है. 

आज के तेज रफ्तार वर्क कल्चर में लगातार स्क्रीन के सामने बैठकर काम करना, डेडलाइन का दबाव और लंबी मीटिंग्स लोगों को जल्दी थका देती है. ऐसे में Gen Z मानते हैं कि छोटा सा ब्रेक या पावर नैप दिमाग को रिफ्रेश करता है और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करता है. यही वजह है कि कई लोग अब डेस्क पर पर ही सो जाते हैं. जहां एक ओर इस ट्रेंड को अनुशासनहीनता मान रहे हैं तो वहीं कई लोग इसे वर्क-लाइप बैलेंस की दिशा में जरूरी बता रहे हैं. 

क्या है चिनमैक्सिंग का मतलब? 

चिनमैक्सिंग का मतलब होता है कि किसी भी चीज को हाई लेवल पर लेकर जाना. चिन का मतलब है ठुड्डी और मैक्सिंग का मतलब है हाई लेवल. इस शब्द का इस्तेमाल उन युवाओं के लिए किया जाता है जो ऑफिस की डेस्क पर अपनी ठुड्डी टिकाकर सो जाते हैं.  

Advertisement

यह भी पढ़ें: टीचर से बैंक तक इन विभागों में निकली 14 हजार से ज्यादा भर्तियां, सैलरी भी है आकर्षक

क्या कहते हैं युवा ?

चिनमैक्सिंग को फॉलो करने वाले Gen Z कहते हैं कि 15 से 20 मिनट की नींद या नैप लेने से आपका दिमाग फ्रेश हो जाता है. 9 से 10 घंटे बिना ब्रेक काम करने से आपका दिमाग थक जाता है जिससे गलतियां बढ़ जाती है. चिनमैक्सिंग आपके दिमाग को रिजार्ज करता है और आपके प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है. 

रेड फ्लैग है ये आदत 

आज भी कई ट्रेडिशनल कंपनियों में डेस्क पर सोना  रेड फ्लैग माना जाता है. कई लीडर का मानना है कि इससे ऑफिस में डिसिप्लिन खराब होता है और अन्य कर्मचारियों पर गलत प्रभाव पड़ता है. 
 

यह भी पढ़ें: नया लेबल लॉ नौकरी जाने पर किस तरह करेगा हेल्प? होगा नुकसान या मिलेगा फायदा 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement