सरकारी डॉक्टर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं, जो 31 मार्च 2026 को बंद हो जाएंगे. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आयोग की ओर से जारी हुआ यह नोटिफिकेशन मेडिकल की पढ़ाई कर रहे उम्मीदवारों के लिए के अच्छा मौका माना जा रहा है.
क्यों CMS परीक्षा का होता है आयोजन?
बता दें कि कंबाइंड मेडिकल सर्विस यानी CMS परीक्षा का आयोजन उन उम्मीदवारों के लिए किया जाता है, जो सरकारी विभागों में डॉक्टर के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं. इस परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों और सेवाओं में डॉक्टरों की भर्ती की जाती है. हर साल हजारों मेडिकल ग्रेजुएट इन पदों पर आवेदन करते हैं.
क्या है पद पर आवेदन करने की योग्यता ?
इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें निर्धारित की गई हैं. सबसे पहले उम्मीदवार के पास MBBS की डिग्री होना अनिवार्य है. उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री ले सकते हैं. इसके साथ ही उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 32 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. हालांकि, सरकारी नियमों के मुताबिक, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एज में छूट दी जाएगी. सरकारी नियमों के मुताबिक, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी. ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी.
यह भी पढ़ें: https://upsc.gov.in/examinations/Combined%20Medical%20Services%20Examination%2C%202026
इतना है आवेदन शुल्क
परीक्षा में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. सामान्य और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये फीस का भुगतान करना होगा. वहीं, महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को किसी भी तरह की फीस नहीं देनी होगी.
कब होगी परीक्षा?
वहीं, UPSC ने नोटिफिकेशन के साथ ही इस परीक्षा की संभावित तारीख का भी ऐलान कर दिया है. कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा 2 अगस्त 2026 को देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर होगा. पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी जिसमें कुल दो पेपर होंगे और पूरी परीक्षा 500 अंकों की होगी. जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इन दोनों चरणों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
कर लें आवेदन