उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. प्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित 41,424 होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान हो गया है. गौर करने वाली बात ये है कि इतिहास में पहली बार होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से किया जा रहा है.
डाउनलोड कर सकते हैं सिटी इंटिमेशन स्लिप
भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आज से ही सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर या जिले में है. इसके अलावा परीक्षा से 3 दिन पहले एडमिट कार्ड ऑनलाइन मिलेगा. बता दें कि यूपी में 41,424 पदों पर होमगार्ड भर्ती होनी है.
जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
इस परीक्षा का आयोजन यूपी के 74 जिलों में किया जाएगा. 25, 26 और 27 अप्रैल को सुबह 10 से 12 और शाम 3 से 5 की दो शिफ्ट में लिखित परीक्षा होगी.
कब मिलेगा एडमिट कार्ड?
भर्ती बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षा के विस्तृत एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से ठीक 3 दिन पहले ऑनलाइन जारी किए जाएंगे.
25 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड: 22 अप्रैल से.
26 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड: 23 अप्रैल से.
27 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड: 24 अप्रैल से.