scorecardresearch
 

UGC NET Admit Card: जारी हुआ यूजीसी नेट सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल, एडमिट कार्ड जल्द

UGC NET Admit Card 2023 & Subject Wise Exam Schedule: यूसीसी नेट दिसंबर 2022 एग्जाम (फेज-1) 21, 22, 23 और 24 फरवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवार, एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं.

Advertisement
X
UGC NET 2023: विषयवार परीक्षा तारीखें जारी, एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी
UGC NET 2023: विषयवार परीक्षा तारीखें जारी, एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी

UGC NET Admit Card 2023 & Subject Wise Exam Schedule: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (UGC NET 2023) का सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट के लिए आवेदन किया है, वे एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं.

यूजीसी नेट एग्जाम डेट्स
यूसीसी नेट दिसंबर 2022 एग्जाम (फेज-1) 21, 22, 23 और 24 फरवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा. एनटीए कुल 57 विषयों का नेट एग्जाम आयोजित कर रहा है. सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. बाकी बचे विषयों की परीक्षा तारीखों का शेड्यूल उचित समय पहले जारी कर दिया जाएगा.

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र के शहर की सूचना के बारे में अधिसूचना एनटीए की वेबसाइट पर जारी की जाएगी. सूचना बुलेटिन के मुताबिक, यूजीसी नेट एडमिट कार्ड (UGC NET Admit Card) इस सप्ताह जारी हो सकते हैं. हालांकि, एजेंसी ने अभी तक एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 'असिस्टेंट प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर' के लिए UGC-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2022 आयोजित कर रही है. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.

Advertisement

UGC NET 2023 Subject Wise Exam Schedule: यहां चेक करें-

 

Advertisement
Advertisement