Sarkari Naukri: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) आज, 24 जनवरी से ग्रुप III की 1365 रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा. इच्छुक उम्मीदवार TSPSC की आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर विजिट कर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. आवेदन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 23 फरवरी, 2023 है. उम्मीदवारों को सभी जरूरी जानकारियां नोटिफिकेशन में चेक करके अप्लाई करना होगा.
आयोग ने अपनी वेबसाइट पर भर्ती का एक शॉर्ट नोटिस भी जारी किया था. नोटिस में बताया गया, 'रिक्तियों की संख्या, आयु सीमा, वेतनमान, समुदाय, शैक्षिक योग्यता और अन्य विस्तृत निर्देशों के डिटेल्स के साथ नोटिफिकेशन 24 जनवरी से आयोग की वेबसाइट (https://www.tspsc.gov.in) पर उपलब्ध होगी.'
TSPSC Group III Recruitment 2023: आवेदन करने का तरीका
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: अब होमपेज पर 'नए रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
स्टेप 3: अपना आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर फीस जमा करें.
स्टेप 4: अपने भरे हुए फॉर्म की एक कॉपी सेव कर लें.
यह भर्ती अभियान विभिन्न विभागों में समूह- III सेवाओं के तहत 1365 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है. शॉर्ट नोटिस में केवल रिक्तियों की संख्या की जानकारी दी गई है. आवेदन के लिए जरूरी निर्देशों की जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध होगी.
शॉर्ट नोटिस देखने के लिए