साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो, 31 मार्च 2026 को बंद हो जाएंगे. जारी हुए नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती के तहत ग्रेजुएशन और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के कुल 1600 पद पर नियुक्ति की जाएगी. लेकिन अगर आप 10वीं/12वीं के बाद डिप्लोमा या आईटीआई की डिग्री है, तो भी आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
इतने पदों पर होगी भर्ती
ग्रेजुएट अप्रेंटिस- 500 पद
टेक्नीशियन अप्रेंटिस- 1100 पद
जरूरी है ये योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए पद के मुताबिक एजुकेशन क्वालिफिकेशन अलग-अलग रखी गई है. ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में 4 साल का बीई/बी.टेक/बीएससी/बी.कॉम/बीबीए/बीसीए की डिग्री जरूरी है, जबकि टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में 3 साल का डिप्लोमा जरूरी है. लेकिन अगर किसी उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं के बाद 2 साल डिप्लोमा, 1 साल डिप्लोमा मान्य नहीं है. सिर्फ फुलटाइम रेगुलर मोड में ही आवेदन किया जा सकता है.
सिलेक्शन प्रोसेस
SECL अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और शॉर्टलिस्टिंग के बेसिस पर किया जाएगा. इसके बाद उम्मीदवार का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी होगा. सभी राउंड में सफल हुए उम्मीदवारों को ही लास्ट में चयनित माना जाएगा.
मिलेगा इतना स्टाइपेंड
एसईसीएल अप्रेंटिस के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार मंथली स्टाइपेंड मिलेगा. ये स्टाइपेंड 10,900 रुपये से 12,300 रुपये प्रति माह तक हो सकता है.
ऐसे करें आवेदन