scorecardresearch
 

राजस्थान में निकली भर्ती, 85 हजार से ज्यादा होगी सैलरी

राजस्थान में टैक्स असिस्टेंट के 162 पदों पर वैकेंसी निकली है. जानें कैसे करें आवेदन

Advertisement
X
Job recruitment 2018
Job recruitment 2018

राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रीयल सर्विसज सलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने टैक्स असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है. अगर आप इस पद पर नौकरी करने के इच्छुक हैं तो 18 मई से पहले आवेदन कर सकते हैं. जानें वैकेंसी से जुड़ी जानकारी.

टैक्स असिस्टेंट पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों की पे-स्केल 26300-85500 रुपये होगा. इन पदों पर 18 साल से 40 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस/ आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स टेलीकम्यूनिकेशन में बैचलर डिग्री होनी चाहिए और पॉलिटेक्निकल कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा होना चाहिए.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल-ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये, राजस्थान के ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपये और एसएसी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस का भुगतान करना होगा. आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 मई 2018 है.

Advertisement

जो उम्मीदवार टैक्स असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक बोर्ड  rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. बता दें, उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा. परीक्षा की अगस्त महीने में हो सकता है. फिलहाल अभी तारीख का ऐलान नहीं किया गया.

Advertisement
Advertisement