scorecardresearch
 

इस हफ्ते हर उम्र के उम्मीदवारों के पास भर्ती का शानदार मौका, इन पदों पर कर लें आवेदन, सैलरी भी है आकर्षक 

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इस हफ्ते अलग-अलग विभागों में जॉब के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

Advertisement
X
अलग-अलग विभागों में नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं. (Photo : Pexels)
अलग-अलग विभागों में नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं. (Photo : Pexels)

लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह हफ्ता बेहद खास है. ऐसा इसलिए क्योंकि अलग-अलग विभागों में नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस दौरान रेलवे में 11,127 पदों से लेकर मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट सोसाइटी के 770 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट 

रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 11, 127 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों पर आवेदन 15 मई 2026 से शुरू होंगे, जो 14 जून 2026 को बंद हो जाएंगे. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. वहीं, अगर योग्यता की बात करें, तो 10वीं पास इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही NCVT/SCVT के मान्यता प्राप्त संस्थानों से फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्टूमेंट मौकेनिक, कॉइल वाइंडर समेत अन्य डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ संबंधित क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी की हो. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम एज 18 साल और अधिकतम एज 30 साल तय की गई है. सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें, तो इसके लिए सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-1 का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-2 होगा. पास हुए उम्मीदवारों को CBAT से गुजरना होगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के साथ चयन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

Advertisement

मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट सोसाइटी भर्ती 

मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट सोसाइटी ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 770 पदों भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 3 अप्रैल 2026 को बंद हो जाएगी. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. योग्यता की बात करें, तो उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास करना जरूरी है. इसके साथ ही उनके पास सीपीसीटी सर्टिफिकेट होना चाहिए. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम एज 18 साल और अधिकतम एक 40 साल निर्धारित की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एज में छूट मिलेगी. सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें, तो सीपीसीटी स्कोरबोर्ड और हिंदी टाइपिंग क्वालिफिकेशन के साथ ही कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी थ्योरी मार्क्स के बेसिस पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और लास्ट में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ इन पदों पर नियुक्ति की जाएगी. 

MPESB भर्ती 

MPESB भर्ती के तहत फॉरेस्ट गॉर्ड समेत कुल 1679 पदों भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर आवेदन 28 फरवरी 2026 से शुरू हैं, जो 30 अप्रैल 2026 को बंद हो जाएंगे. एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें, तो पद के मुताबिक 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. इसके लिए न्यूनतम एज 18 साल और अधिकलत एज 38 साल तय की गई है. वहीं, फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल वार्डर की सैलरी करीब 19,500 से लेकर 62,000 प्रति माह की हो सकती है. वहीं, असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को लगभग 36,200 से 1,14,800 रुपये प्रतिमाह हो सकती है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement