जॉब अपडेट्स देने वाले पोर्टल में कुछ वक्त से एक पोस्ट की वैकेंसी काफी ज्यादा पोस्ट की जा रही है और वो है AI इंजीनियर. यहां तक कि लिंक्डइन पर एआई इंजीनियर्स की काफी डिमांड हो रही है. ना सिर्फ इन पोस्ट पर वैकेंसी आ रही है, जबकि इस पोस्ट के लिए सैलरी भी अच्छी मिल रही है.
एआई के बढ़ते इस्तेमाल के बाद मार्केट में एआई इंजीनियर्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है. ऐसे में अगर आप भी एआई में करियर बनाना चाहते हैं और फ्यूचर के लिए सिक्योर जॉब खोज रहे हैं तो ये इस पोस्ट के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं. ऐसे में जानते हैं कि एआई इंजीनियर का काम क्या होता है और कैसे कोई एआई इंजीनियर बन सकता है...
कौन होता है एआई इंजीनियर?
एआई इंजीनियर वह टेक प्रोफेशनल होता है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम डिज़ाइन, डवलप करता है या उसके जरिए खास काम करता है. वो चैटबॉट, रिकमेंडेशन सिस्टम, फेस रिकग्निशन, ऑटोमेशन टूल्स आदि बनाने का काम करता है या उनके यूज से डेटा पर काम करता है. इनका काम डेटा से सीखने वाले मॉडल बनाना, उन्हें ट्रेन करना और प्रोडक्शन सिस्टम में लागू करना होता है.
क्या करते हैं एआई इंजीनियर्स?
कंपनियों में एआई इंजीनियर्स अलग-अलग टूल्स के जरिए डेटा इकट्ठा करते हैं और फिर उससे अलग अलग फाइंडिंग निकालते हैं. इसके साथ ही इनका काम मशीन लर्निंग मॉडल बनाना व ट्रेन करना होता है. ये लोग AI सिस्टम को ऐप/वेबसाइट/सर्वर में इंटिग्रेट करते हैं और कंपनी के संचालन में एआई की मदद से कई कामों को आसान बनाते हैं.
कैसे बन सकते हैं AI इंजीनियर?
एआई इंजीनियर्स बनने के लिए आपको एआई का अच्छा नॉलेज जरूरी है. इसके लिए Python, Machine Learning & Deep Learning और एआई के इस्तेमाल से जुड़े कोर्स करने होंगे, जिसके बाद आप अच्छा एआई इंजीनियर बनकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं.
कहां कहां हैं जरूरत?
ऐसा नहीं है कि एआई इंजीनियर्स की डिमांड सिर्फ आईटी सेक्टर में ही है. इसके अलावा हेल्थकेयर (डायग्नोसिस AI), बैंकिंग/फाइनेंस, ई-कॉमर्स, ऑटोमोबाइल, साइबर सिक्योरिटी सेक्टर में इन लोगों की भर्ती की जा रही है, ऐसे में आप इससे अपना करियर बना सकते हैं. इस पोस्ट के लिए मोटे पैकेज पर लोगों को हायर किया जा रहा है.
रिपोर्ट्स के अनुसार इन पदों के लिए 1 करोड़ रुपये सलाना तक का पैकेज भी मिल रहा है. वैसे भारत में इन पदों के लिए 11 लाख से 50 लाख तक के पैकेज में काफी लोग हायर किए जा रहे हैं.