IIMC Entrance Test 2021 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) एंट्रेंस टेस्ट 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. प्रवेश परीक्षा 29 अगस्त को आयोजित की जाएगी जिसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास वैध एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है. एग्जाम के रिजल्ट 10 सितंबर को घोषित किए जाएंगे औार सेमेस्टर सितंबर के तीसरे सप्ताह से शुरू किया जाएगा. छात्र आधिकारिक वेबसाइट iimc.nta.ac.in पर विजिट कर अपना एंट्रेंस एग्जाम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
IIMC Entrance Test Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट iimc.nta.ac.in पर विजिट करें.
स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे एग्जाम एडमिट कार्ड के लिंक पर जाएं.
स्टेप 3: अब नई विंडो में अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज कर लॉगिन करें.
स्टेप 4: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें.
स्टेप 5: एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट भी अपने पास रख लें.
एंट्रेंस एग्जाम हिंदी पत्रकारिता, अंग्रेजी पत्रकारिता, जनसंपर्क और विज्ञापन, और रेडियो और टेलीविजन में स्नातकोत्तर (PG) डिप्लोमा कोर्सेज़ के लिए आयोजित की जाएगी. उड़िया, मराठी, मलयालम और उर्दू में पत्रकारिता के लिए प्रवेश परीक्षा भी उसी दिन आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चयनित शहरों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान और सामान्य योग्यता से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे. इस साल कोई ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू नहीं होगा.
एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें