दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने एक नाइजीरियन ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है. जो ड्रग्स के कैप्सूल अपने पेट के अंदर छिपाकर तस्करी करता था. एनसीबी ने उसके पेट से एक किलो से ज्यादा ड्रग बरामद की है.दिल्ली में ड्रग तस्करी का गोरखधंधा किस कदर बढ़ता जा रहा है, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पिछले 30 दिनों में तकरीबन 50 करोड़ की कोकीन दिल्ली से बरामद की है.एनसीबी की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह ड्रग्स कहां और किसे दी जानी थी.