scorecardresearch
 

कॉल इंटरसेप्ट से खुलासा, दिल्ली में छिपे हैं 3 अफगान आतंकी

इंटेलिजेंस इनपुट में दिल्ली पुलिस को 26 जनवरी की सुरक्षा को लेकर आगाह किया गया है. इंटेलिजेंस एजेंसियों को इस आतंकी हमले की साजिश एक कॉल इंटरसेप्ट करने के बाद पता चली.

Advertisement
X
छिपे संदिग्ध आतंकी पस्तो भाषा में करते हैं बात
छिपे संदिग्ध आतंकी पस्तो भाषा में करते हैं बात

राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर बड़ा आतंकवादी हमला करने की साजिश का पता चला है. सुरक्षा एजेंसियों को इंटेलिजेंस इनपुट मिला है कि आतंकी वारदात को अंजाम देने की मंशा से 3 संदिग्ध आतंकवादी जामा मस्जिद इलाके में छिपे हुए हैं.

इंटेलिजेंस इनपुट में दिल्ली पुलिस को 26 जनवरी की सुरक्षा को लेकर आगाह किया गया है. इंटेलिजेंस एजेंसियों को इस आतंकी हमले की साजिश एक कॉल इंटरसेप्ट करने के बाद पता चली. साजिश का खुलासा होते ही इंटेलिजेंस एजेंसियों ने तुरंत दिल्ली पुलिस को पूरा इनपुट भेज दिया.

इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक, जामा मस्जिद इलाके में छिपे तीनों संदिग्ध आतंकवादी अफगान मूल के हैं और पश्तो भाषा में बात करते हैं. खुफिया एजेंसियों को यह भी पता चला है कि तीनों संदिग्ध आतंकवादियों को जम्मू कश्मीर के पुलवामा से दिशा-निर्देश मिल रहा है.

Advertisement

इतना ही नहीं, यह भी पता चला है कि तीनों संदिग्ध आतंकवादी पाकिस्तान के आतंकी कैंप में ट्रेंड हैं. स्पेशल सिक्योरिटी मीटिंग के दौरान भी इस इंटेलिजेंस इनपुट पर चर्चा की गई. इस इनपुट पर लगातार दिल्ली पुलिस की स्पेशल की टीम के अलावा तमाम जांच ऐजेंसियां जांच पड़ताल में तेजी से जुट गई हैं.

Advertisement
Advertisement