scorecardresearch
 

भोपालः महिला पत्रकार के साथ छेड़छ़ाड़, CM को ट्वीट किया घटना का वीडियो

एमपी में कानून व्यवस्था को लेकर सीएम शिवराज चौहान बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन बीती रात भोपाल में एक महिला न्यूज़ एंकर के साथ हुई घटना ने मुख्यमंत्री और पुलिस के दावों की हवा निकाल दी.

Advertisement
X
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला न्यूज़ एंकर के साथ सरेराह छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. एक निजी न्यूज़ चैनल में काम करने वाली महिला एंकर ने बदमाशों का ना केवल डटकर मुकाबला किया बल्कि छेड़छाड़़ करने वाले का वीडियो बनाकर उसे ट्वीट भी कर दिया.

मामला 4 अगस्त की रात का है. जब करीब 9:30 बजे मानसी अपने दफ्तर से काम खत्म कर जा रही थी. तभी दो अलग अलग बाइक पर सवार ने उसका पीछा किया और होशंगाबाद रोड पर जब उसने अपनी गाड़ी रोकी तो उनमे से एक शख्स ने भी बाइक ठीक उसके पास में ही रोक दी जबकि दूसरा बाइक सवार वहां से चला गया.

घबराने की बजाय मानसी ने मौके पर ही पहले तो मनचले को थप्पड़ मारे और फिर उसका वीडियो बनाया. वीडियो में व्यक्ति खुद को अपाहिज बता रहा है. वीडियो बनाते वक्त मानसी बता भी रही है कि कैसे दो लोग उसका काफी देर से पीछा कर रहे हैं. वीडियो में बाइक की नंबर प्लेट भी दिख रही है.

Advertisement

मानसी ने वीडियो बनाने के बाद उसे सीएम शिवराज सिंह चौहान को ट्वीट भी किया और लिखा "I need answer"

थाने में दी शिकायत

इसके बाद अगले दिन मानसी ने बकायदा मिसरोद थाने में पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत भी दी. मानसी के मुताबिक राजधानी भोपाल भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है और जब मीडिया में होने के बाद उसके साथ ये सब हुआ तो उसने मनचलों को सबक सिखाने और एक नज़ीर पेश करने के मकसद से पूरे मामले में ना केवल लिखित शिकायत दी बल्कि एक मनचले का वीडियो बनाकर उसे सीएम को ट्वीट भी किया ताकि मनचले को सबक मिले और वा आगे से ऐसा ना करे.

लड़की का दावा- किसी ने नहीं की मदद

इस पूरे घटनाक्रम के अलावा जिस बात ने मानसी को ज़्यादा हैरान किया वो है वहां खड़े लोगों की उदासीनता. मानसी के मुताबिक वो बीच सड़क पर करीब 5 मिनट तक मनचले से उलझती रही. यहां तक की उसकी बाइक की चाबी निकालने की कोशिश भी की लेकिन उसने . मानसी के मुताबिक उसने इस दौरान कुछ दूर खड़े लोगों से भी मदद मांगी लेकिन किसी ने मदद नहीं की और ना ही बाइक का नंबर किसी ने नोट किया.

Advertisement

आरोपी की पहचान हुई

मिसरोद थाने के टीआई संजीव चौसे के मुताबिक विडियो में दिख रही बाइक की नंबर प्लेट के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है, लेकिन बाइक का रजिस्ट्रेशन जिस पते पर है पुलिस को आरोपी वहां नहीं मिला है. चौसे के मुताबिक पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में लगी हुई है.

कांग्रेस ने पूछा- कहां सुरक्षित हैं बेटियां?

इस पूरे मामले में कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा है कि भोपाल हो या मध्यप्रदेश का दूसरा कोई शहर या फिर गांव, महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है. मध्यप्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता शोभा ओज़ा ने आजतक से फोन पर कहा "लड़की ने 4 तारीख को सीएम को ट्वीट कर शिकायत की थी लेकिन उसका जवाब अब तक नहीं आया और ये दिखाता है कि वो कितने असंवेदनसील है. वो जो बोलते है, जो दिखाते हैं वो असलियत से कोसों दूर है. ये बहुत ही निराशाजनक है"

Advertisement
Advertisement