scorecardresearch
 

दिल्लीः 5 राज्यों में दबिश, 4500 किलोमीटर का सफर, पुलिस ने ऐसे पकड़े दोस्त के कातिल

दिल्ली के राजपार्क थाना इलाके में पुलिस को एक नाले से 18 वर्षीय युवक संतोष की लाश बरामद हुई थी. थाना मंगोलपुरी इलाके में रहने वाला वो युवक पिछले करीब 10 दिन से लापता था.

Advertisement
X
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है
स्टोरी हाइलाइट्स
  • गुजरात से पकड़ में आए तीन हत्यारोपी
  • दोस्तों के बीच जैकेट को लेकर हुआ था विवाद
  • बदला लेने के लिए किया गया था संतोष का मर्डर

दिल्ली पुलिस ने कत्ल के एक मामले में 5 राज्यों की खाक छानी और साढ़े 4 हजार किलोमीटर का सफर किया. तब जाकर कातिल पुलिस के हाथ आया. जिसने महज एक जैकेट की खातिर अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया था और उसकी लाश नाले में फेंक दी थी. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इस केस का खुलासा कर दिया है.

मामला दिल्ली के राजपार्क थाना इलाके का है. जहां पुलिस को एक नाले से 18 वर्षीय युवक संतोष की लाश बरामद हुई थी. थाना मंगोलपुरी इलाके में रहने वाला वो युवक पिछले करीब 10 दिन से घर से लापता था. पुलिस के मुताबिक उसके दोस्तों ने ही उसे घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी. 

पुलिस ने बताया कि यह कत्ल मामूली कहासुनी के बाद किया गया था. वारदात के सभी आरोपी फरार हो गए थे. जिन्हें मंगोलपुरी थाना पुलिस ने गुजरात के गांधीधाम से गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी हत्या करने से बाद लाश को नाले में फेंक कर खुद नए साल का जश्न  मनाने और पुलिस से बचने के लिए दिल्ली से यूपी, बिहार, राजस्थान होते हुए गुजरात पहुंच गए थे.

इसे भी पढ़ें--- लखीमपुर खीरी हिंसा: 5000 पन्ने, 208 गवाह... UP पुलिस के इतिहास में ये है सबसे लंबी चार्जशीट

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में 5 राज्यो में दबिश दी. कई हज़ार किलोमीटर की दौड़ भाग की. तब कड़ी मशक्कत के बाद 4 में से 3 आरोपियों को गुजरात के गांधीधाम से गिरफ्तार किया गया. मृतक के घरवालों ने पुलिस को शिकायत देते समय कुछ CCTV फुटेज भी दी थी. जिसमे आरोपी मृतक के घर के पास खड़े दिख रहे हैं और एक लड़का संतोष को घर से ले जाता भी दिख रहा है.

सोमवार को पुलिस ने परिजनों को बुलाया और शव की शिनाख्त कराई. संतोष मंगोलपुरी में अपने परिवार के साथ रहता था. उसने अभी 12वीं की परीक्षा दी थी. अब उसकी इस हत्या के बाद से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. पीड़ित परिवार आरोपियों के ख़िलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहा है. 

पुलिस के अनुसार संतोष का आरोपी लड़कों से किसी जैकेट को लेकर झगड़ा हुआ था. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि संतोष ने उसी दिन सभी आरोपी लड़कों की पिटाई भी की थी. इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपियों ने संतोष को मारने की योजना बनाई और फिर उसे किसी लोकल PCO से कॉल कर घर से मिलने के बहाने बुलाया. पहले सबने मिलकर शराब पी और फिर सुल्तानपुरी नाले पर ले जाकर चाकुओं से गोदकर संतोष को मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश वहीं नाले में फेंक दी.  

Advertisement

ज़रूर पढ़ें--- Bulli Bai app: मुस्लिम महिलाओं के अपमान की मास्टरमाइंड निकली उत्तराखंड की महिला

इसके बाद आरोपी फरार हो गए. पीड़ित परिवार ने संतोष की गुमशुदगी दर्ज कराई. आरोपी लड़कों पर संतोष को साथ ले जाने की बात पुलिस को बताई. पुलिस ने जांच के बाद अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और तफ़्तीश शुरू की. टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इनपुट की मदद से आखिरकार 3 आरोपियों को 5 राज्यों से होते हुए करीब साढ़े 4 हज़ार किलोमीटर तक पीछा करने के बाद गुजरात से धर दबोचा.

 

Advertisement
Advertisement