scorecardresearch
 

Delhi: भजनपुरा में मंदिर हटाने से पहले एडिशनल DCP ने भगवान के सामने जोड़े हाथ, फिर चलवाया बुलडोजर

Delhi Bhajanpura Demolition: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंदिर हटाने से पहले एडिशनल डीसीपी सुबोध गोस्वमी ने खुद पूजा-अर्चना और आरती की. भगवान की मूर्तियों को सम्मान के साथ हटाया गया. उसके बाद मंदिर को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई.

Advertisement
X
मंदिर तोड़ने की कार्रवाई से पहले मौके पर मौजूद पुलिसबल.
मंदिर तोड़ने की कार्रवाई से पहले मौके पर मौजूद पुलिसबल.

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंदिर हटाने से पहले एडिशनल डीसीपी सुबोध गोस्वामी ने खुद पूजा-अर्चना और आरती की. फिर भगवान की मूर्तियों को सम्मान के साथ हटाया गया. उसके बाद मंदिर को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई.

उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक हनुमान मंदिर और मजार को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने रविवार सुबह अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया. इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस के जवान तैनात रहे. साथ ही केंद्रीय बलों की भी मौजूदगी रही. इसके अलावा ड्रोन कैमरे से पूरे इलाके की निगरानी भी की गई.

दरसअल, इस इलाके में पीडब्ल्यूडी के डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है. इसके ऊपर मेट्रो रूट और नीचे सड़क बन रही है. लेकिन बीच सड़क पर मजार और किनारे पर एक हनुमान मंदिर होने की वजह से लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही थी. जिसे हटाने के लिए काफी समय से मांग की रही थी.  

देखें Video:-

सीलमपुर एसडीएम शरत कुमार ने बताया कि यह PWD की सड़क है और संबंधित व्यक्तियों को खुद ही अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे नहीं हटाया, इसलिए इसे आज हटा दिया गया.  

Advertisement
भजनपुरा चौक पर तैनात बड़ी संख्या में सुरक्षाबल.

अब इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने राज्य के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को घेर लिया है. आम आदमी पार्टी (AAP) नेता आतिशी ने लिखा है,  ''LG साहब, मैंने कुछ दिनों पहले आपसे पत्र लिख कर अनुरोध किया था कि दिल्ली में मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को तोड़ने का जो आपका निर्णय, वो आप वापस ले लें. परंतु आज फिर से आपके आदेश पर भजनपुरा में एक मंदिर तोड़ दिया गया है. मेरा आपसे पुनः निवेदन है कि दिल्ली में मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को ना तोड़ा जाए. इन से लोगों की आस्था जुड़ी है.''

वहीं, दिल्ली पुलिस के अफसर ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण के लिए मजार और मंदिर को शांतिपूर्वक हटा दिया गया है. आस्था से जुड़ा मामला होने की वजह से लोगों में इसको लेकर थोड़ा रोष जरूर था, लेकिन विकास कार्य के मद्देनजर हो रही इस कार्रवाई को लेकर गुस्साए लोगों को समझाया गया. फिर खुद उन्होंने ही धार्मिक स्थल से मूर्तियां हटाने में सहयोग दिया. इस कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की कोई ज्यादा दिक्कत नहीं हुई.  

देखें Video:- 

ये भी पढ़ें:- भजनपुरा चौक से सुबह-सुबह हटाए गए दरगाह और मंदिर, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Advertisement
Advertisement