महाराष्ट्र के नागपुर से शादी का झांसा देकर युवती से रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि उसके प्रेमी ने धोखा देकर दूसरी जगह शादी कर ली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वो अपने प्रेमी से शादी की बात करती वो टालमटोल करने लगता. पिछले दो महीने से उसने दूरी बना लगी थी. फोन का जवाब भी नहीं दे रहा था.
कामठी क्षेत्र का रहने वाला आरोपी अतुल प्रभाकर खुरपड़ी (28) ग्राम रोजगार सेवक के तौर पर काम करता है. शादी का झांसा देकर उसने 22 साल की युवती को पहले प्रेम संबंधों में फांसा और 1 अक्टूबर 2018 से 31 मार्च 2022 तक उसका यौन शोषण करता रहा. फिर धीरे-धीरे उसे दूर जाने लगा और चुपचाप उसने दूसरी शादी कर ली.
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेश करने के बाद उसे 15 जून तक पुलिस रिमांड में लिया गया.
पुलिस का कहना है कि पीड़िता और आरोपी के बीच साल 2018 से दोस्ती थी. फिर दोनों एक दूसरे के करीब आ गए. आरोपी अपनी प्रेमिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें