scorecardresearch
 

गृह मंत्रालय की अनुमति, पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को किया जाएगा एयरलिफ्ट

उत्तर पूर्व और दक्षिण भारत के इलाकों में तैनात अर्धसैनिक बलों के वे जवान जिनके परिजन किसी समस्या में हैं या उनके घरों में जरूरी काम है उन जवानों को एयरलिफ्ट किया जाएगा.

Advertisement
X
कोरोना की चपेट में अर्धसैनिक बल के जवान (फाइल फोटो)
कोरोना की चपेट में अर्धसैनिक बल के जवान (फाइल फोटो)

  • उत्तर पूर्व-दक्षिण भारत में तैनात अर्धसैनिक बलों के जवानों को किया जाएगा एयरलिफ्ट
  • एक विमान नॉर्थ ईस्ट के लिए और दूसरा विमान साउथ इंडिया के लिए होगा रवाना

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान जो उत्तर पूर्व और दक्षिण भारत के इलाकों में तैनात हैं उन्हें उनके महत्वपूर्ण व्यक्तिगत काम के लिए विमान से सरकार एयरलिफ्ट करेगी. यानी वैसे जवान जिनके परिजन किसी समस्या में हैं या उनके घरों में जरूरी काम है उन जवानों को एयरलिफ्ट किया जाएगा. इसके लिए गृह मंत्रालय ने दो विमानों की व्यवस्था की है. एक विमान नॉर्थ ईस्ट के लिए और दूसरा विमान साउथ इंडिया के लिए रवाना होगा.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना खतरे के मद्देनजर इन इलाकों में ड्यूटी के लिए फंसे जवानों की दिक्कतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. गृह मंत्रालय ने अर्धसैनिक बलों के संबंधित अधिकारियों को इसके लिए लिस्ट बनाने के लिए कहा.

Advertisement

अर्धसैनिक बलों में कोरोना के 750 मामले

कोरोना वायरस जैसी महामारी की चपेट में पैरामिलिट्री फोर्स भी हैं. अर्धसैनिक बलों में कोरोना वायरस के 750 केस पॉजिटिव आ चुके हैं. सीआरपीएफ में अब तक कुल 236 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, जबकि बीएसएफ में कोरोना की चपेट में आने वाले सुरक्षा कर्मियों की संख्या 276 है. इसी तरह आईटीबीपी, सीआईएसएफ समेत सभी यूनिट में सुरक्षाकर्मी कोरोना की चपेट में हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

गौरतलब है कि देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 67 हजार को पार कर गया है. बीते 24 घंटे में 4 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं और करीब 100 लोगों की मौत हुई है. ताजा अपडेट के मुताबिक, कुल कोरोना केस की संख्या 67 हजार 152 हो गई है, जिसमें 2 हजार 206 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 हजार 917 लोग ठीक हो चुके हैं. एक्टिव केस की संख्या 44 हजार 29 है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

वहीं, कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है. यहां अब तक 22 हजार 171 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 832 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4199 लोग ठीक हो चुके हैं. महाराष्ट्र के बाद गुजरात में तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है. यहां अब तक 8 हजार 194 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 493 लोगों की मौत हो चुकी है.

Advertisement
Advertisement