लॉकडाउन के बीच एक बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया है, जब लॉकडाउन से निराश एक युवक सरकारी बस को चुराकर भागा. लेकिन वह युवक पुलिस के द्वारा पकड़ा गया. इस मामले में युवक को पुलिस ने बड़े ही दिलचस्प तरीके से पकड़ा है.
पूरा मामला आंध्र प्रदेश का है, एक युवक बेंगलुरु की यात्रा करना चाहता था, उसने सरकारी बस की चोरी की और लेकर निकल पड़ा. इसी दौरान वह पकड़ा गया. वह आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के धर्मावरम आरटीसी बस डिपो से सरकारी बस चुराकर गुट्टूरु होते हुए बेंगलुरु की तरफ ले जा रहा था.
ये भी पढ़ें-
दरअसल, राज्य सड़क परिवहन निगम की बस धर्मावरम आरटीसी बस डिपो पर खड़ी थी, लेकिन परिवहन कर्मचारियों ने युवक को बस को ले जाते देख लिया. उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी. इसके बाद धर्मावरम से बैंगलोर के लिए जा रही बस मार्ग पर उसका पीछा किया.
अंत में उस बस चोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वह दोनों राज्यों की सीमा पर पकड़ा गया. पुलिस के मुताबिक वह बेंगलुरु का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस उसे पकड़कर पूछताछ कर रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वो किस वजह से बस लेकर भागा है.
शुरूआती पूछताछ में यही पता चला है कि वह युवक लॉकडाउन से परेशान था, इसी लिए सरकारी बस को चुराकर भागा था.