scorecardresearch
 

Startup Story: नौकरी छोड़ी, फिर बना दिया 1 करोड़ का बिजनेस, लगे सिर्फ 4 महीने

सोशल मीडिया पर एक स्‍टॉर्टअप खूब वायरल हो रही है, जिसके फाउंडर ने सिर्फ 4 महीने में ही 1 करोड़ का बिजनेस कर डाला और अब इसका टारगेट 10 करोड़ रुपये का है.

Advertisement
X
सिर्फ 4 महीने में खड़ी कर दी कंपनी (Photo: Video Grab/Insta)
सिर्फ 4 महीने में खड़ी कर दी कंपनी (Photo: Video Grab/Insta)

सोशल मीडिया पर एक शख्‍स का दावा है कि उसने सिर्फ 4 महीने में एक करोड़ों का कारोबार करने वाली कंपनी खड़ी कर डाली, जिसके लिए उसे किसी भी तरह की टीम की जरूरत नहीं पड़ी. अपने अकेले दम पर ही उसने यह कमाल कर दिखाया और अब उसका टारगेट इस बिजनेस को 10 गुना बढ़ाने का है. 

24 साल के इस शख्‍स ने नौकरी छोड़कर कारोबार शुरू किया था और आज उसके पास करोड़ों का बिजनेस है. इस फाउंडर का कहना है कि उसने सिर्फ 4 साल में 1 करोड़ रुपये का कारोबार खड़ा किया, जिसकी ऑनलाइन खूब चर्चा हो रही है. इनके स्‍टॉर्टअप की स्‍टोरी भी काफी वायरल हो रही है. 

वीडियो शेयर करते हुए स्‍टॉर्टअप के फाउंडर ने वीडियो में कहा कि मैंने 4 महीने पहले, LinkPlease बनाने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी और आज 10,000 से अधिक क्रिएटर्स इसका इस्तेमाल करते हैं. उज्ज्वल का कहना है कि कोई भी स्‍टॉर्टअप शुरू करने के लिए तीन चीजों का होना बहुत जरूरी है. इसमें कमी की पहचान करना, समाधान डेवलप करना और पोडक्‍ट्स का विस्तार करना शामिल है. उन्‍होंने बताया कि कंपनी शुरू करने से पहले मैंने देखा कि क्रिएटर्स एक आम समस्‍या से जूझ रहे हैं, जिसके बाद मुझे इसे बनाने का ख्‍याल आया .   

Advertisement

मार्केट में दिखा बड़ा गैप, फिर बना दी कंपनी 
उन्होंने कहा कि क्रिएटर्स बेहतरीन कंटेंट पोस्ट कर रहे थे, लेकिन अपने DM को हैंडल न कर पाने के कारण उनकी ग्रोथ कम हो रही थी. उन्होंने कहा कि यह एक मार्केट में बड़ा गैप है. उन्‍होंने आगे लिखा कि कम लागत में ऑटोमेशन इंजन बनाने पर फोकस किया और शुरूआत में यूजर्स का फीडबैक के लिए एक फ्री एडिशन लॉन्‍च किया. 

उन्होंने कहा कि पूरी जान लगा दी और हमारा टारगेट सीधा-सादा था. सबसे कम लागत में सबसे सफल ऑटोमेशन इंजन बनाना. हमने V1 लॉन्च किया, इसे सभी क्रिएटर्स के लिए मुफ्त कर दिया और वास्तविक फीडबैक के आधार पर हर चीज में सुधार किया. उन्होंने आगे बताया कि शुरुआती तौर पर प्लेटफॉर्म को अपनाने वाले क्रिएटर्स ने ही इसकी टेस्टिंग की. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ujjwal N (@heyujjwal)

अगला टारगेट 10 करोड़ का रेवेन्‍यू
बढ़ती लोकप्रियता के साथ, उज्ज्वल ने कहा कि रीयल यूजर्स डेटा का उपयोग करके उत्पाद को और बेहतर बनाया है. उन्होंने दावा किया कि आज, 10,000 से अधिक क्रिएटर्स LinkPlease के साथ ऑटोमैटिक तरीके से आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम यहीं नहीं रुक रहे हैं. हम LinkPlease को दुनिया का सबसे सफल ऑटोमेशन प्लेटफॉर्म बना रहे हैं और अगला टारगेट 1 करोड़ से 10 करोड़ तक पहुंचना है. 

Advertisement

पोस्ट के साथ दिए गए कैप्शन में उन्होंने बाहरी सपोर्ट के बजाय बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बिना फंडिंग, बिना टीम के, सिर्फ ज्‍यादा काम के दम पर हमने चार महीने में 1 करोड़ का स्टार्टअप खड़ा किया. क्रिएटर्स को एक गंभीर समस्या थी, हमने उसे तेजी से हल किया और बाजार ने हमें इसका फल दिया. यह तो बस शुरुआत है.

यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और ऑनलाइन यूजर्स से भी प्रतिक्रियाएं मिलीं. एक यूजर ने लिखा कि मेहनत ही सबकुछ है. किसी वास्तविक समस्या का शीघ्र समाधान हमेशा ध्यान आकर्षित करता है. 10 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए बेहद उत्साहित हूं! एक अन्‍य यूजर्स ने लिखा कि उद्यमिता आसान नहीं है, लेकिन आप कमाल कर रहे हैं, लगे रहिए!

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement