scorecardresearch
 

Gold-Silver Rate Fall: अचानक ₹4700 चांदी सस्ती, अब हाई से 2.04 लाख रुपये कम, जानें 10 ग्राम सोने का रेट

Gold-Silver Rate Fall: बुधवार को रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे सोना-चांदी के दाम गुरुवार को अचानक धड़ाम हो गए. चांदी में आई ताजा गिरावट के बाद अब ये कीमती धातु अपने हाई लेवल से 2.04 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है.

Advertisement
X
सोना-चांदी के भाव में फिर आई तगड़ी गिरावट. (Photo: Reuters)
सोना-चांदी के भाव में फिर आई तगड़ी गिरावट. (Photo: Reuters)

सोना-चांदी की कीमतें (Gold-Silver Rates) फिर टूटी हैं और एक दिन की धुआंधार तेजी के बाद गुरुवार को खुलने के साथ ही ये तेजी से फिसल गई हैं. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर जैसे ही वायदा कारोबार की शुरुआत हुई चांदी की कीमत एक झटके में 4700 रुपये से ज्यादा कम हो गई. इस गिरावट के बाद अपने हाई से 1 Kg Silver Price 2.04 लाख रुपये तक कम हो गया है. सोना भी चांदी के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए टूटा है और 11 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया है. 

चांदी खुलने के साथ ही फिसली
सबसे पहले चांदी की कीमत में आई गिरावट पर बात करें, तो बीते कारोबारी दिन बुधवार को MCX Silver Price  2,39,918 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन गुरुवार को ओपनिंग के साथ ही ये गिरते हुए 2,35,133 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से देखें, तो खुलने के साथ ही 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी 4,785 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. 

अगर चांदी के लाइफ टाइम हाई लेवल से तुलना करें, तो ये कीमती धातु अभी भी काफी सस्ती मिल रही है. दरअसल, एमसीएक्स पर सिल्वर हाई 4,39,337 रुपये प्रति किलोग्राम है और गुरुवार की गिरावट से तुलना करें, तो एक किलो चांदी फिलहाल हाई से 2,04,204 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है. 

सोना भी फिर से फिसला
न सिर्फ चांदी, बल्कि सोने की कीमत में भी सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली है. बुधवार को एमसीएक्स पर 5 जून की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold 1,51,776 रुपये पर बंद हुआ था और इसने भी गिरावट के साथ  1,50,647 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की. यानी कीमती पीली धातु 1129 रुपये सस्ती हो गई. 

Advertisement

Silver Price की तरह ही सोना भी अपने हाई लेवल से काफी सस्ता बना हुआ है. ताजा गिरावट के बाद अब वायदा सोना अपने लाइफ टाइम हाई 2,02,984 रुपये की तुलना में 52,337 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम कीमत पर मिल रहा है. 

गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध में सीजफायर का ऐलान होने के बाद अचानक बुधवार को दोनों कीमती धातुओं के भाव में उछाल आया था. चांदी कारोबार के दौरान 15,000 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गई थी, जबकि सोने का भाव भी बढ़ गया था, लेकिन इस तेजी पर एक दिन बाद ही ब्रेक लग गया. 

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement