बीते रविवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी और 24 घंटे के भीतर ही अपनी इस अपील को दोहराया भी था. अब सरकार ने गोल्ड को लेकर एक बड़ा फैसला ले लिया है और इस पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी में तगड़ा इजाफा कर दिया है.
Gold Import Duty या Gold Custom Duty को 6 फीसदी से बढ़ाकर सीधे 15 फीसदी कर दिया गया है. इसका मतलब कि विदेश से आने वाला सोना महंगा हो जाएगा. ये बढ़ा हुआ रेट बुधवार 13 मई से लागू है. आइए जानते हैं मोदी सरकार (Modi Govt) के इस बड़े फैसले के क्या नफा-नुकसान हैं?
पहले न खरीदने की अपील, अब बड़ा ऐलान
सोना बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा का विषय बना है. हालांकि, इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव को लेकर नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस कीमती पीली धातु को लेकर देश की जनता से की गई अपील की वजह से. PM Narendra Modi ने कहा था कि एक साल तक सोना न खरीदें, फिर चाहे आपके यहां शादी हो या फिर कोई अन्य इवेंट. उन्होंने इसके पीछे विदेशी मुद्रा की बचत करने पर जोर दिया था.
अब इसे लेकर सरकार का बड़ा फैसला सामने आ गया है और अचानक Modi Govt ने सोने पर लागू बेसिक कस्टम ड्यूटी को 5 से बढ़ाकर सीधे 10 फीसदी करने का ऐलान कर दिया है. वहीं एग्रीकच्लर इंफ्रा एंड डेवलपमेंट सेश यानी AIDC 1 फीसदी के बजाय 5 फीसदी किया है. इस तरह कुल मिलाकर Gold Import Duty बढ़कर सीधे 15 फीसदी हो गई है.
दो साल पहले दी थी राहत
यहां बता दें कि दो साल पहले साल 2024 के बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए Gold Import Duty Cut करने का ऐलान किया था. उस समय इसे 15 फीसदी से कम करके 6 फीसदी किया गया था. इसमें बेसिक इंपोर्ट ड्यूटी 10 से 5 फीसदी और एआईडीसी 5 से सीधे 1 फीसदी कर दिया गया था. वित्त मंत्री के ऐलान के बाद सोना बुरी तरह फिसलकर काफी सस्ता हो गया है. लेकिन अब सरकार ने फैसला लेते हुए फिर से इस ड्यूटी को पुराने रेट पर वापस ला दिया है.
सरकार की ये चिंता होगी कम
गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी घटने के बाद भारत में सोने के आयात में तगड़ा उछाल आया था और सोना सस्ता हो गया था. लेकिन इंपोर्ट में इजाफा देश के फॉरेक्स रिजर्व पर बड़ा दबाव डालने वाला साबित हुआ और सरकार का ताजा Gold Import Duty Hike का फैसला देश के बढ़ते इंपोर्ट बिल के मद्देनजर लिया गया माना जा रहा है.
सोना आयात में इजाफे से ज्यादा विदेशी मुद्रा खर्च होती है और ट्रेड डेफिसिट पर दबाव देखने को मिलता है. तमाम एक्सपर्ट भी PM Modi Gold Appeal को लेकर कहते नजर आए हैं, कि सरकार की बड़ी चिंता सोने का बढ़ता आयात ही है. इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से विदेश से सोने का आयात महंगा होगा और इसमें कमी आएगी.
ज्वेलरी कारोबारी, ग्राहकों के लिए झटका
सरकार के गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के फैसले के नुकसान की बात करें, तो इसका खामियाजा ज्वेलरी कारोबारी और ग्राहकों को उठाना पड़ सकता है. शादी-विवाह के सीजन में ये और भी झटका देने वाला है, क्योंकि देश में सोना महंगा हो सकता है. क्योंकि विदेश से आने वाले सोने पर ज्यादा टैक्स देना होगा और इसकी भरपाई Gold Price Hike के रूप में देखने को मिल सकती है, जिसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर देखने को मिल सकता है.
सर्राफा कारोबारियों के लिए सरकार का सोने पर आयात शुल्क बढ़ाने का ये फैसला भारी पड़ने वाला है, क्योंकि गोल्ड महंगा होने से इसती डिमांड कम हो सकती है. खासतौर पर शादी-विवाह के सीजन में, जबकि तगड़ी मांग देखने को मिलती है. इससे उनकी बिक्री पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है.