सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बीते कारोबारी दिन सोमवार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर जहां सोना सस्ता हुआ था, तो चांदी की कीमत में तगड़ा उछाल आया था. मंगलवार को भी सोना सुस्त है, लेकिन चांदी धमाल मचा रही है. दरअसल, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोल्ड (PM Modi On Gold) को लेकर बड़ी अपील की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि 1 साल सोना तक सोना न खरीदें. यही नहीं उन्होंने महज 24 घंटे के भीतर ही अपनी इस अपील को फिर से दोहराया. Gold खरीदारी न करने की पीएम की अपील के बाद ग्राहक चांदी पर टूटे नजर आए और इसकी डिमांड बढ़ने से Silver Price तेजी से उछल गया. आइए जानते हैं पीएम मोदी के बयान के बाद अब 20, 22, 24 कैरेट सोने का रेट क्या है? (Photo: ITG)
24 घंटे में दूसरी बार PM बोले- मत खरीदो सोना...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए देश के लोगों से अपील की थी कि मिडिल ईस्ट में जो जंग चल रही है, उसका भारत पर भी गहरा असर हो रहा है. ऐसे में चाहे घर में शादी हो या फिर कोई भी इवेंट, एक साल तक सोना खरीदने से बचें. इस अपील के पीछे PM Modi मौजूदा मिडिल ईस्ट संकट में विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर देते हुए नजर आए. इसके बाद सोमवार को भी प्रधानमंत्री ने अपनी इस अपील को दोहराया.
सोने में आज भी सुस्ती
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद सोने की कीमत में सोमवार को गिरावट देखने को मिली थी, तो वहीं मंगलवार को इसकी शुरुआत ग्रीन जोन में तो हुई, लेकिन कुछ देर में ही इसका भाव फिर से टूट गया और रेड जोन में आ गया. MCX पर 5 जून की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold गिरावट के साथ 1,53,606 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. (Photo: Reuters)
हाई से अब इतना सस्ता Gold
सोने की कीमत में ताजा गिरावट के बाद अब ये कीमती पीली धातु अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी सस्ती हो गई है. एमसीएक्स पर जनवरी महीने में सोना सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली बार 2 लाख रुपये के पार निकला था और 2,02,984 रुपये का लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था. हालांकि, इस स्तर पर पहुंचने के बाद ये लगातार क्रैश हुआ और फिलहाल 49,378 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कीमत (Gold Cheaper From High) पर मिल रहा है. (Photo: Reuters)
पीएम की अपील, चांदी का गदर
PM Narendra Modi की सोना न खरीदने की अपील का असर सीधे चांदी की कीमत पर देखने को मिला है और इसकी कीमत में जोरदार तेजी दर्ज की गई. सोमवार को एक झटके में वायदा चांदी 8000 रुपये महंगी हो गई. सोना न खरीदने की अपील के बाद निवेशकों और ग्राहकों का रुख बदला, जिससे गोल्ड ज्वेलरी शोरूम्स पर फुटफॉल कम दिखा, जबकि चांदी की खरीदारी में तेजी आई. न सिर्फ सोमवार को, बल्कि मंगलवार को भी MCX Silver Price बढ़ा है और ये पिछले बंद के मुकाबले एक झटके में 4444 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 2,82,755 रुपये पर पहुंच गई. यानी दो दिन में सिल्वर प्राइस अब तक करीब 12000 रुपये उछल गया है. (Photo: Reuters)
तेजी के बाद भी हाई से इतना कम Silver Price
भले ही चांदी की कीमत में तेज इजाफा देखने को मिला है, लेकिन फिर भी ये सोने की तरह अपने हाई लेवल से काफी सस्ती बनी हुई है. इस एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव जनवरी में 4 लाख का स्तर पार करते हुए 4,57,328 रुपये प्रति किलो पर पहुंचा था और इस लाइफ टाइम हाई लेवल से अब भी 1 Kg Silver Price 1,74,573 रुपये कम है. (Photo: Reuters)
मई में अब तक इतनी महंगी चांदी
इस महीने तमाम उतार-चढ़ावों के बावजूद चांदी की कीमत में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है. बीते अप्रैल महीने के आखिरी दिन या 30 अप्रैल को एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी की कीमत 2,44,456 रुपये पर क्लोज हुई थी. वहीं अब ये 2,82,755 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. इस हिसाब से देखें, तो MCX Silver Price में 38,299 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है. (File Photo: ITG)
(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)