रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया शुक्रवार को एक हादसे में घायल हो गए. उनके दफ्तर की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है. प्रवक्ता ने बताया, "गौतम सिंघानिया को एक हादसे में मामूली चोटें आई हैं. वो मुंबई में पूरी देखभाल के साथ ठीक हो रहे हैं."
अभी तक यह नहीं बताया गया है कि हादसा कहां हुआ, कैसे हुआ और उन्हें ठीक-ठीक कहां चोट लगी. कंपनी की तरफ से फिलहाल बस इतना ही कहा गया है.
गौतम सिंघानिया कौन हैं?
गौतम सिंघानिया देश के जाने-माने उद्योगपतियों में से एक हैं. वो रेमंड ग्रुप के मालिक हैं. यह वही कंपनी है जिसकी कपड़ों की दुकानें पूरे देश में मिलती हैं और जिसका नाम कपड़ा इंडस्ट्री में बहुत बड़ा माना जाता है.
इसके अलावा गौतम सिंघानिया एक जुनूनी रेस कार ड्राइवर भी हैं. वो कई बार रेसिंग ट्रैक पर अपनी गाड़ी दौड़ा चुके हैं और इस शौक के लिए जाने जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Raymond में फिर हलचल... पहले पति गौतम सिंघानिया पर गंभीर आरोप, अब नवाज मोदी ने उठाया ये कदम
हाल ही में चर्चा में क्यों थे?
गौतम सिंघानिया पिछले कुछ समय से अपनी कारोबारी खबरों से ज्यादा निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में रहे हैं. उनकी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया से तलाक की खबरें काफी सुर्खियों में रहीं. यह मामला काफी वक्त तक मीडिया में छाया रहा.