scorecardresearch
 

मार्क ने जितनी दौलत 8 साल में कमाई, फेसबुक डेटा लीक ने 5 दिन में ही डुबो दी

फेसबुक डाटा लीक को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कंपनी के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने गुरुवार को इस मामले में माफी भी मांग ली है,

Advertisement
X
मार्क जकरबर्ग
मार्क जकरबर्ग

फेसबुक डाटा लीक को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कंपनी के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने गुरुवार को इस मामले में माफी भी मांग ली है, लेक‍िन उसके बाद भी लगातार इस विवाद को लेकर देश और दुनिया में चर्चा हो रही है. इस चर्चा ने न सिर्फ फेसबुक के कारोबार पर असर डाला है, बल्क‍ि मार्क को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है.

डाटा लीक की वजह से पिछले एक हफ्ते के भीतर मार्क की दौलत करीब 53 हजार करोड़ रुपये तक कम हो चुकी है. मार्क की कंपनी फेसबुक और उनकी निजी दौलत में भी लगातार गिरावट का दौर जारी है. ब्‍लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्‍स के मुताबिक 18 तारीख को उनकी नेटवर्थ 74 अरब डॉलर थी. डाटा लीक का मामला सामने आने के बाद इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार से अब तक घटकर यह 67.3 अरब डॉलर पर आ गई है.

Advertisement

इस तरह उन्हें महज 5 दिनों के भीतर 8 अरब डॉलर (करीब 53 हजार करोड़ रुपये) का नुकसान उठाना पड़ा है. अपनी सोशल मीडिया कंपनी की शुरुआत करने के बाद 2012 में मार्क की नेटवर्थ करीब 53 हजार करोड़ रुपये पर पहुंची थी. लेकिन डाटा लीक की वजह से जितनी दौलत उन्होंने 8 साल में कमाई थी, वह महज 5 दिन में ही डूब गई.

इस व‍िवाद का नुकसान सिर्फ मार्क जकरबर्ग को ही नहीं, बल्क‍ि फेसबुक को भी हुआ है. इस विवाद के चलते कंपनी के 3.8 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं. इस विवाद से जहां जकरबर्ग को 53 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. करोबारी हफ्ते के शुरुआती दिन यानी सोमवार से पहले कंपनी की मार्केट वैल्यू 34,93, 295 करोड़ रुपये थी. शुक्रवार को यह घटकर 31,13,565 करोड़ रुपये पर आ गई है.

बता दें कि को लेकर फेसबुक लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. इस मामले में फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने इस मुद्दे को लेकर फेसबुक पर पोस्ट लिखा. अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि कंपनी ने इस मामले में अभी तक कई कदम उठाए हैं और आगे भी कड़े कदम उठा सकती है. जकरबर्ग ने कैम्ब्रिज एनालिटिका के मामले में अपनी गलती कबूली है.

Advertisement

ने लिखा कि लोगों के डेटा को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है, अगर हम इसमें फेल होते हैं तो ये हमारी गलती है. उन्होंने कहा कि हमने इसको लेकर पहले भी कई कदम उठाए थे, हालांकि हमसे कई लेकिन उनको लेकर काम किया जा रहा है. उन्होंने लिखा कि फेसबुक को मैंने शुरू किया था, इसके साथ अगर कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदारी मेरी ही है. हम अपनी गलतियों से सीखने की कोशिश करते रहेंगे, हम एक बार फिर आपका विश्वास जीतेंगे.

Advertisement
Advertisement