अगर आप गाजियाबाद में प्रॉपर्टी में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो तो गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है. प्राधिकरण ने अपनी विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के अंतर्गत खाली पड़े आवासीय, व्यावसायिक और संस्थागत भूखंडों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
GDA द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन भूखंडों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 2 मई 2026 से आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है. खरीदार और निवेशक 16 मई 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. समय सीमा का ध्यान रखना अनिवार्य है, क्योंकि 16 मई के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.
नीलामी का समय और स्थान
प्राधिकरण द्वारा संपत्तियों की खुली नीलामी 20 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. गाजियाबाद में लोहिया नगर के हिंदी भवन में नीलामी की जाएगी.
गाजियाबाद अपनी कनेक्टिविटी और विकसित होते इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण रियल एस्टेट निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है. GDA की इस नीलामी में शामिल होने के मुख्य फायदे हैं. प्राधिकरण की संपत्ति होने के कारण कागजी कार्रवाई और स्वामित्व पूरी तरह सुरक्षित रहता है, वहीं आवासीय भूखंडों के साथ-साथ व्यावसायिक और संस्थागत जमीन भी उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: लखनऊ या नोएडा, निवेश के लिए कौन सा शहर है 'हॉट' डेस्टिनेशन?
कैसे करें संपर्क और अधिक जानकारी?
इच्छुक आवेदक प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विवरण देख सकते हैं. इसके अलावा, पंजीकरण प्रक्रिया, नियम एवं शर्तों और भूखंडों की लोकेशन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए GDA के हेल्पलाइन नंबर 0120-4418384 पर संपर्क किया जा सकता है.