scorecardresearch
 
Advertisement
बिजनेस

किसानों की खातिर घर बैठे करें ये काम, सरकार देगी 20 हजार

किसानों की खातिर घर बैठे करें ये काम, सरकार देगी 20 हजार
  • 1/11
अगर आप खेती-किसानी करने के लिए गांव नहीं जा सकते, तो भी आप किसानों की मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप उनकी खातिर सरकार की तरफ से शुरू की गई योजनाओं को लेकर जागरूकता फैला सकते हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
किसानों की खातिर घर बैठे करें ये काम, सरकार देगी 20 हजार
  • 2/11
अच्छी बात यह है अब आप जागरूकता अपने घर पर बैठकर ही फैला सकते हैं. यही नहीं, जागरूकता फैलाने के लिए सरकार आपको पैसे भी देगी. पूरे 20 हजार रुपये. हालांकि कुछ नियम व शर्त हैं, जिन पर आपको ध्यान देने की जरूरत है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
किसानों की खातिर घर बैठे करें ये काम, सरकार देगी 20 हजार
  • 3/11
दरअसल मोदी सरकार ने परंपरागत कृष‍ि विकास योजना स्कीम की शुरुआत की है. इस स्कीम के तहत किसानों को सहयोग देने का काम किया जाता है. अब सरकार इस योजना को लेकर किसानों को जागरूक करना चाहती है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Advertisement
किसानों की खातिर घर बैठे करें ये काम, सरकार देगी 20 हजार
  • 4/11
इस खातिर वह आम लोगों से तीन चीजें मांग रही है. इसमें शॉर्ट फिल्म, पोस्टर मेक‍िंग और फोटोग्राफी शा‍म‍िल है. आप इन तीनों में से किसी में भी हिस्सा ले सकते हैं और अगर आपका किया हुआ काम सर्वश्रेष्ठ हुआ, तो सरकार आपको 20 हजार रुपये देगी. आगे जानिए पूरी बात. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
किसानों की खातिर घर बैठे करें ये काम, सरकार देगी 20 हजार
  • 5/11
शॉर्ट फिल्म बनाइए:
आप जागरूकता फैलाने के लिए 2 म‍िनट की शॉर्ट फिल्म बना सकते हैं. इसमें आपको इस म‍िशन के उद्देश्य को जाहिर करना होगा. इस फिल्म को बनाने के बाद आपको यूट्यूब पर अपलोड करना होगा. ध्यान रख‍िये इसे आपको पब्लिक करने की बजाय 'Unlisted' रखना होगा. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
किसानों की खातिर घर बैठे करें ये काम, सरकार देगी 20 हजार
  • 6/11
इसके लिए दो लोगों को पुरस्कार दिए जाएंगे. पहला पुरस्कार 20 हजार रुपये का होगा. दूसरा, 10 हजार रुपये का दिया जाएगा. इस स्पर्धा में आप 5 अप्रैल की शाम 5 बजे तक हिस्सा ले सकते हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
किसानों की खातिर घर बैठे करें ये काम, सरकार देगी 20 हजार
  • 7/11
पोस्टर बनाएं:
इसी तरह आप इस योजना को लेकर पोस्टर बना सकते हैं. इस पोस्टर में भी आपको इस योजना को दर्शाना होगा और  इसे भी आप हिंदी और अंग्रेजी में बना सकते हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
किसानों की खातिर घर बैठे करें ये काम, सरकार देगी 20 हजार
  • 8/11
जीतने वाले दो लोगों को इनाम दिया जाएगा. पहले पायदान पर आने वाले को 20 हजार और दूसरे नंबर पर काबिज होने वाले को 10 हजार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा. इसके लिए भी आपके पास 5 अप्रैल तक का समय है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
किसानों की खातिर घर बैठे करें ये काम, सरकार देगी 20 हजार
  • 9/11
फोटो खींचें:
आप अगर फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो यह काम आप फोटो खींचकर भी कर सकते हैं. आपको तय नियम व शर्तों के मुताबिक फोटो खींचना होगा और उसे MyGov.in पर अपलोड करना होगा. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Advertisement
किसानों की खातिर घर बैठे करें ये काम, सरकार देगी 20 हजार
  • 10/11
इसमें भी जीतने वाले दो लोगों को इनाम दिया जाएगा. पहला इनाम 20 हजार का होगा और दूसरा जैसे अन्य के लिए है. 10 हजार रुपये का नगद कैश मिलेगा. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
किसानों की खातिर घर बैठे करें ये काम, सरकार देगी 20 हजार
  • 11/11
पोस्टर और शॉर्ट फ‍िल्म आप हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में तैयार कर सकते हैं. हालांकि इस आयोजन में भाग लेने की तैयारी करने से पहले इनसे जुड़े नियम व शर्तें जरूर पढ़ लें. इसके लिए आप Mygov.in पर पहुंच सकते हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Advertisement
Advertisement