बुधवार को शेयर बाजार में आई धुंआधार तेजी के बाद गुरुवार को बाजार में फिर गिरावट हावी हो गई. सेंसेक्स 931.25 अंक या 1.20% गिरकर 76,631.65 पर बंद हुआ और निफ्टी 222.25 या 0.93% गिरकर 23,775.10 पर आ गया. निफ्टी बैंक में 882 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
16 खास इंडेक्स में से 11 में गिरावट दर्ज की गई. पिछले सत्र में 5.5 प्रतिशत की बढ़त के बाद फाइनेंस शेयरों में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट आई. निफ्टी स्मॉलकैप100 इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत की तेजी हुई, जबकि निफ्टी मिडकैप100 इंडेक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ.
एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में क्रमशः 1.8 प्रतिशत और 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई. वहीं, होनसा कंज्यूमर के शेयरों में तिमाही नतीजों में मजबूत प्रदर्शन के बाद 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है.
सीजफायर के बीच डरा बाजार
शेयर बाजार में यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब बुधवार को अमेरिका-ईरान के बीच सीजफार का ऐलान किया गया था. हालांकि, कुछ देर बाद ही इजरायल और ईरान दोनों तरफ से सीजफायर टूटने की कुछ-कुछ खबरें आईं. इजरायल ने लेबलान पर हमला किया है, जबकि ईरान ने मिडिल ईस्ट में मिसाइलें दागी हैं. इन हरकतों की वजह से शेयर बाजार भी सतर्क हो चुका है. आइए जानते हैं वो वजहें, जिस कारण भारतीय शेयर बाजार में गिरावट हावी रही.
क्यों आई शेयर बाजार में गिरावट?
निवेशकों को नुकसान
बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन बुधवार को 445.51 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया था, लेकिन आज घटकर 444.62 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. ऐसे में देखा जाए तो करीब 90 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
(नोट- किसी भी शेयरा में निवेश से पहले योग्य वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)