scorecardresearch
 

Ola Stock Crash: और कितना गिरेगा Ola का शेयर? अब एक्सपर्ट भी बोलने लगे- 'बेच दो इसे...'

Ola Electric Share के अच्छे दिन आते नजर नहीं आ रहे हैं. सोमवार को ये खुलने के बाद भर-भराकर क्रैश हो गया और टूटकर 52 वीक के लो पर पहुंच गया. इसे देखते हुए ब्रोकरेज ने निवेशकों को सलाह दी है कि इसे Ola Share को बेच दें.

Advertisement
X
शेयर बाजार में तेजी के बावजूद ओला का शेयर क्रैश. (Photo: Reuters )
शेयर बाजार में तेजी के बावजूद ओला का शेयर क्रैश. (Photo: Reuters )

शेयर बाजार (Stock Market) में सोमवार को तेजी के साथ कारोबार हो रहा है, लेकिन ओला इलेक्ट्रिक के शेयर का बुरा हाल है. सप्ताह के पहले दिन Ola Electric Share Crash नजर आया और खुलने के कुछ ही देर बाद ये 52 वीक के लो लेवल को छू गया. इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर में लगातार आ रही गिरावट के चलते ब्रोकरेज का भी सेंटीमेंट इसे लेकर खराब नजर आ रहा है और अब एक्सपर्ट्स इसे बेचने की सलाह दे रहे हैं. यही नहीं  Ola Electric Target Price में भी बड़ी कटौती की है. 

खुलने के बाद मिनटों में हुआ क्रैश
Ola Electric Mobility का शेयर सप्ताह के पहले कारोबारी दिन अपने पिछले शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले टूटकर 30.01 रुपये के लेवल पर ओपन हुआ था और फिर अचानक इसमें गिरावट तेज होती चली गई और ये 28.8 रुपये के स्तर तक टूट गया. इस बीच शेयर करीब 7 फीसदी से ज्यादा फिसला और ये इसका 52 वीक का नया लो-लेवल है.  

एक्सपर्ट ने कहा- 'अब Buy नहीं, Sell'
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की परफॉर्मेंस अपने प्रतिस्पर्धियों से लगातार कमजोर होती जा रही है. FY2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री भी घटकर महज 32,000 यूनिट रह गई, जबकि पहली तिमाही में ये 1.25 लाख यूनिट दर्ज की गई थी. इस सेक्टर में कंपनी की रैंकिंग में भी लगातार कमी आती जा रही है और एमके ग्लोबल के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक कंपनी 6% बाजार हिस्सेदारी के साथ पांचवें पायदान पर है. 

Advertisement

खास बात ये है कि खराब परफॉर्मेंस और दिसंबर तिमाही के कमजोर प्रदर्शन के अलावा लगातार बढ़ती बैलेंस शीट की समस्या को देखते हुए ब्रोकरेज ने इसे लेकर अपनी रेटिंग में बड़ा बदलाव किया है. एमके ग्लोबल ने Ola Electric Mobility Stock के लिए रेटिंग 'Buy' से घटाकर 'Sell' कर दी है यानी निवेशकों को ये स्टॉक बेच देने की सलाह दी है. 

टारगेट प्राइस में 60% की कटौती 
ब्रोकरेज को अब ओला इलेक्ट्रिक के अस्तित्व को लेकर संदेह नजर आ रहा है और न सिर्फ रेटिंग को घटाकर सेल कैटेगरी में लाया गया है, बल्कि Emkay Global ने इस इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टॉक के लिए अपने टारगेट प्राइस को भी 60 फीसदी तक घटा दिया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे पहले के 50 रुपये प्रति शेयर से कम करते हुए अब 20 रुपये कर दिया गया है. ब्रोकरेज ने साफ कहा है कि इस इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी की मौजूदा स्थिति उसके अस्तित्व पर संदेह पैदा कर रही है. Ola Electric Mobility Market Cap  भी कम होकर 12,822 करोड़ रुपये रह गया है. 

बिक्री घटी, तो गिर गया रेवेन्यू
घरेलू ब्रोकरेज हाउस ने कंपी के तिमाही नतीजों का जिक्र करते हुए का है कि ओला इलेक्ट्रिक के रेवेन्यू में वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 55% की गिरावट आई और इसका सबसे बड़ा कारण बिक्री में गिरावट रहा है, जो 61% तक कम रही.

Advertisement

हालांकि, थर्ड जेनेरेशन प्रोडक्ट्स के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव राशि के कारण सकल मार्जिन में तिमाही-दर-तिमाही 340 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी जरूर हुई, लेकिन कंपनी का EBITDA मार्जिन घाटा है और ये वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के -29% से -58% हो गया है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement