scorecardresearch
 

5000% रिटर्न... अब कंपनी के आए धांसू नतीजे, फोकस में रखें स्टॉक

भारत के सबसे पुराने स्‍टॉक एक्‍सचेंज BSE के तिमाही नतीजे जारी हुए हैं, जिसने शानदार ग्रोथ दर्ज की है. कंपनी का एबिटा मार्जिंन 48 फीसदी पर आ गया है.

Advertisement
X
बीएसई के शेयर. (Photo: AI Generated )
बीएसई के शेयर. (Photo: AI Generated )

पिछले पांच साल के दौरान BSE के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है. इसने निवेशकों को 5000 फीसदी या 51 गुना रिटर्न दिया है और अब कंपनी ने तिमाही नतीजे जारी किए हैं, जिसमें कंपनी की धांसू कमाई हुई है. 

वहीं नतीजे आने से पहले ही शेयरों में अच्‍छी तेजी भी देखने को मिली थी. बीएसई के शेयर गुरुवार को 3.35 फीसदी चढ़कर 3,981 रुपये पर बंद हुए. पिछले एक महीने में ही इस शेयर ने निवेशकों को 34 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं छह महीने में इस शेयर ने 48 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस कंपनी का मार्केट कैप 1,61,437 करोड़ रुपये हो गया है. 

कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे? 
भारत के सबसे पुराने स्‍टॉक एक्‍सचेंज बीएसई ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026 की मार्च में समाप्त तिमाही में 797 करोड़ रुपये का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट हासिल किया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 494 करोड़ रुपये था, जो 61% की तेजी है. 

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में राजस्व में 85% की सालाना ग्रोथ दर्ज की है और 1,564 करोड़ रुपये का रेवेन्‍यू हासिल किया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 847 करोड़ रुपये था. 

Advertisement

डिविडेंड का भी ऐलान
बीएसई के बोर्ड ने हर शेयर 10 रुपये के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया और रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 10 जुलाई, 2026 को तय किया. भुगतान 17 सितंबर या उससे पहले किया जाएगा. 

बीएसई का PAT वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 602 करोड़ रुपये के मुकाबले 32% बढ़ा, जबकि कुल राजस्व वित्त वर्ष 2026 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में दर्ज किए गए 1,244 करोड़ रुपये के मुकाबले 26% बढ़ा है. 

बीएसई ट्रांजैक्‍शन से शानदार कमाई
बीएसई ने ट्रांजैक्‍शन चार्ज से 1,311 करोड़ रुपये कमाए, जो जांच के दायरे में तिमाही में पिछले साल की इसी अवधि के 953 करोड़ रुपये की तुलना में 114% की तेजी दिखाता है. यह तेजी तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 38% रही, जबकि वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में यह 612 करोड़ रुपये थी. 

कितना रहा कंपनी का EBITDA?
वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का पूरे साल का कंसोलिडेट रेवेन्‍यू 5,148 करोड़ रुपये रहा, जिसमें EBITDA 3,393 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन 48% रहा. BSE के रजिस्‍टर्ड निवेशकों की संख्या 24.8 करोड़ थी और इसके इक्विटी कैश सेगमेंट का एवरेज डेली कारोबार (ADTO) 7,950 करोड़ रुपये था. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement