scorecardresearch
 

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत में भी 368 रुपये का इजाफा, जानें आज का गोल्ड रेट

Today Gold-Silver Price: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक बीते कारोबारी दिन के मुकाबले आज (बुधवार) यानी 29 सितंबर की सुबह 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत में 132 रुपये की बढ़त देखी गई. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी के रेट में 368 रुपये प्रति किलो का इजाफा देखा गया.

Advertisement
X
Gold Rate Silver Price Today 29 September 2021
Gold Rate Silver Price Today 29 September 2021
स्टोरी हाइलाइट्स
  • सोने के रेट में 132 रुपये की हुई बढ़ोतरी
  • चांदी के कीमतों में 368 रुपये का इजाफा

Gold Rate Silver Price Today 29 September 2021: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार मामूली उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी की बुधवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. हालांकि, फिर भी गोल्ड रेट 46 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास बना हुआ है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक बीते कारोबारी दिन के मुकाबले आज (बुधवार) यानी 29 सितंबर की सुबह 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत में 132 रुपये की बढ़त देखी गई. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी के रेट में 368 रुपये प्रति किलो का इजाफा देखने को मिला. आइए शुद्धता के हिसाब से जानते हैं आज का सोने-चांदी का भाव...

  शुद्धता  बुधवार सुबह का भाव बुधवार शाम का भाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 46089 46238
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995  45904 46053
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  42218 42354
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750  34567 34679
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585  26962 27049
चांदी (प्रति 1 किलो) 999  59996 59852

मंगलवार की शाम को 999 शुद्धता वाले सोने का भाव 45957 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था. जो आज यानी बुधवार को बढ़कर 46089 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमतों में 368 रुपये प्रति किलो की बढ़त दर्ज की गई है. जो मंगलवार शाम 999 शुद्धता वाले चांदी का रेट 59628 रुपये प्रति किलोग्राम पर जाकर बंद हुआ था, वहीं आज सुबह इसका भाव चढ़कर 59996 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है. 

Advertisement
Gold Rate Silver Price Today 29 September 2021

शाम को क्या रहा सोना-चांदी का रेट

शाम को सोने के रेट में सुबह के मुकाबले और बढ़त देखने को मिली लेकिन चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई . जहां 999 शुद्धता वाले सोने का भाव 46089 से बढ़कर 46238 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी का रेट 59996 से गिरकर 59852 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया.

बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती है.आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है. अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है. ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.


Advertisement
Advertisement