scorecardresearch
 

Gold Price Today: सोना आज भी हुआ मंहगा, चांदी 74 हजार रुपये किलो के पार, जानें क्या है रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 62084 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (बुधवार) सुबह महंगा होकर 62449 रुपये पर पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना-चांदी महंगा हुआ है.

Advertisement
X
Gold Silver Price
Gold Silver Price

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 20 दिसंबर 2023 की सुबह सोना और चांदी महंगा हुआ है. सोना 62 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 74 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 62449 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 74040 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 62084 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (बुधवार) सुबह महंगा होकर 62449 रुपये पर पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना-चांदी महंगे हुए हैं.

आज 22 कैरेट गोल्ड के रेट
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 62199 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 57203 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 46837 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 36533 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

सोना-चांदी आज कितने रुपये बदला?

  शुद्धता मंगलवार शाम के रेट बुधवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     62084 62449 365 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      61836 62199 363 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      56868 57203 335 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      46563 46837 274 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      36319 36533 214 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 585      73652 74040 388 रुपये महंगी

मिस्ड कॉल से चेक करें सोने चांदी के दाम

Advertisement

गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.

Gold-Silver Price

अलग से लगते हैं मेकिंग चार्ज और टैक्स

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement