scorecardresearch
 
Advertisement

Gold Silver Rates: फिर तेजी के मूड में सोना-चांदी? 1.50 लाख के करीब पहुंचा गोल्‍ड, चांदी में भी अच्‍छी रिकवरी

आजतक बिजनेस डेस्क | नई दिल्‍ली | 02 फरवरी 2026, 5:08 PM IST

Gold-Silver Rates: सोना और चांदी के भाव में पिछले चार दिनों में तगड़ी गिरावट आई है. सोना अपने रिकॉर्ड हाई से 50 हजार रुपये सस्‍ता हो चुका है, जबकि चांदी का भाव करीब 2 लाख रुपये सस्‍ती हो चुकी है.

Gold Silver Price Gold Silver Price

सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट आई है. MCX पर सोमवार को दोपहर 12.30 बजे सोना 8000 रुपये टूटकर 1,39,599 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 39847 रुपये गिरकर 2 लाख 25 हजार रुपये पर आ गई थी. यह भारी गिरावट निवेशकों के लगातार बिकवाली के कारण आई है. हालांंकि अभी सोने-चांदी में रिकवरी देखी जा रही है. दूसरी ओर, शेयर बाजार तेजी बंद हुआ है. 

4:42 PM (7 घंटे पहले)

1.50 लाख के करीब पहुंचा गोल्‍ड, चांदी में भी अच्‍छी रिकवरी

Posted by :- Himanshu

एमसीएक्‍स पर अप्रैल वायदा सोना अब सिर्फ 200 रुपये टूटकर 1.47 लाख के ऊपर है. वहीं चांदी के दाम में भी शानदार रिकवरी आई है. मार्च वायदा के लिए चांदी अब 15 हजार रुपये टूटकर करीब 2.50 लाख पर पहुंच चुकी है. जबकि दोपहर को इसमें 39000 रुपये की गिरावट आई थी.   

4:25 PM (7 घंटे पहले)

शेयर बाजार में आज 5 लाख करोड़ की कमाई

Posted by :- Himanshu

बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन रविवार को 450 लाख करोड़ पर बंद हुआ था, लेकिन सोमवार को 455 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया यानी एक दिन में निवेशकों की वैल्‍यूवेशन में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.

3:42 PM (8 घंटे पहले)

शेयर बाजार में धांसू तेजी... सेंसेक्‍स 940 अंक चढ़कर बंद, जानें सोने-चांदी का भाव 

Posted by :- Himanshu

शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ है. सेंसेक्‍स 943.52 अंक या 1.17% चढ़कर 81,666.46 पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी 1 फीसदी या 263 अंक चढ़कर 25,088.40 पर बंद हुआ. एमसीएक्‍स पर सोना 248 रुपये चढ़कर 148001 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी 16014 रुपये टूटकर 2,49,638 रुपये पर कारोबार कर रही है. 

bse 30 share

3:22 PM (8 घंटे पहले)

शेयर बाजार में धांसू तेजी... चांदी अब सिर्फ 20,000 रुपये टूटी, जानें सोने का भाव

Posted by :- Himanshu

एमसीएक्‍स पर सोने और चांदी के भाव में शानदार रिकवरी आई है. चांदी अब  सिर्फ 20 हजार रुपये टूटकर ही कारोबार कर रही है. जबकि सोने में सिर्फ 3000 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. वहीं सेंसेक्‍स 900 अंक चढ़ चुका है और निफ्टी 264 अंक चढ़ी है. 

Advertisement
3:01 PM (9 घंटे पहले)

शेयर बाजार में शानदार तेजी... सेंसेक्‍स 700 अंक उछला, अंबानी-अडानी स्‍टॉक में गजब उछाल

Posted by :- Himanshu

अचानक शेयर बाजार में शानदार तेजी आई है. सेंसेक्‍स 740 अंक चढ़कर 81470 पर करोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 200 अंक चढ़कर 25,000 के ऊपर है. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्‍ट्री के शेयरों में 3 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी है, जबकि अडानी पोर्ट के शेयरों में 4.50 फीसदी की उछाल आई है. 

2:37 PM (9 घंटे पहले)

सोना-चांदी, शेयर बाजार में रिकवरी... 540 अंक चढ़ा सेंसेक्‍स, 25000 के करीब निफ्टी

Posted by :- Himanshu

सोना-चांदी के दाम में गिरावट के बाद अब थोड़ी रिकवरी देखी जा रही है. दोपहर 12.30 बजे चांदी 39 हजार रुपये टूट गई थी, लेकिन अब 27000 रुपये गिरकर 2.42 लाख रुपये पर आ गई है. वहीं गोल्‍ड में  3000 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. दूसरी ओर, सेंसेक्‍स 542 अंक चढ़कर 81,200 के ऊपर बना हुआ है, जबकि निफ्टी 125 अंक चढ़कर 24,947 पर कारोाबर कर रहा है. 
 

1:38 PM (10 घंटे पहले)

सिल्‍वर-गोल्‍ड ईटीएफ में भी तगड़ा नुकसान

Posted by :- Himanshu

सोमवार को गोल्‍ड और सिल्‍वर ईटीएफ खरीदार तगड़े नुकसान में हैं. दोपहल 1.30 बजे तक सिल्‍वर ईटीएफ में 15 फीसदी की गिरावट आई थी.  जबकि गोल्‍ड ईटीएफ लगभग 6 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहा था. 

1:27 PM (10 घंटे पहले)

इन 4 कारणों से गिरा सोना चांदी?

Posted by :- Himanshu
  1. चांदी के दाम में इतनी बड़ी गिरावट की वजह इंडस्ट्रियल डिमांड में गिरावट भी माना जा रहा है. इंडस्ट्रियल डिमांड गिरने के वजह से भी चांदी के दाम में रिकॉर्डतोड़ गिरावट आई है. 
  2. अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के अगले चेयरमैंन केविन वॉश के बनने के संकेतों के बाद डॉलर में लगातार मजबूती आ रही है, जिस कारण सोने और चांदी में गिरावट हावी है. 
  3. गोल्‍ड सिल्‍वर ईटीएफ में भी लगातार बिकवाली हावी हुई है, जिससे निवेशकों का भरोसा कमजोर हो रहा है और सोने चांदी में गिरावट आ रही है. 
  4. कमोडिटी मार्केट में सोने चांदी को लेकर शॉर्ट सेलिंग भी तेज हो गई है. 
1:19 PM (10 घंटे पहले)

क्यों गिर रहा Gold-Silver?

Posted by :- Himanshu

Gold-Silver Price Crash के पीछे के कारणों की बात करें, तो ऊंचे भाव पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने जमकर मुनाफा वसूली की और इस सेलऑफ का सीधा असर इन धातुओं पर दिख रहा है, जिससे ये अपने ऑल टाइम हाई से फिसलती हुई चली गईं और गिरावट पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है.

Advertisement
Advertisement