scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

राजमहल जैसा अनिल अंबानी का घर 'Abode', जिसे ED ने किया अटैच... कोना-कोना शानदार

अनिल अंबानी पर ईडी का एक्शन जारी
  • 1/6

देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के भाई अनिल अंबानी की मुश्किलें (Anil Ambani Tension) कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बैंक फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनके नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप पर प्रवर्तन निदेशालय ईडी का शिकंजा सकता जा रहा है और दनादन एक्शन करते हुए ईडी (ED Action On Anil Ambani) उनकी संपत्तियों को अटैच कर रही है. बुधवार को अनिल अंबानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए की है. ईडी ने मुंबई स्थित 17 मंजिला उनका आवास 'Abode' को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है. ये एबोड हाउस देश के सबसे महंगे घरों में शामिल हैं और किसी राजमहल से कम नहीं है. 

अनिल अंबानी का मुंबई वाला घर अटैच!
  • 2/6

अनिल अंबानी का मुंबई वाला घर अटैच!
66 साल के Anil Ambani के रिलायंस ग्रुप पर ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है. रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में अब तक कुर्क की गई संपत्तियों की वैल्यू 15,700 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुकी है. ताजा एक्शन में ईडी ने उनके मुंबई स्थित घर को अस्थायी रूप से अटैच किया है, जिसमें वे परिवार संग रहते हैं. आधिकारिक सूत्रों की मानें, तो इस लग्जरी इमारत को लेकर धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अस्थायी अटैचमेंट आदेश जारी हुआ है. 

देश के सबसे महंगे घरों में शामिल 'Abode'
  • 3/6

देश के सबसे महंगे घरों में शामिल 'Abode'
Anil Ambani का मुंबई के पाली हिल में स्थित ये घर एबोड (Abode House) देश के सबसे महंगे घरों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर शामिल है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इसकी अनुमानित कीमत 3716.83 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि तमाम रिपोर्ट्स की मानें तो इस लग्जरी हाउस की कीमत करीब 5000 करोड़ रुपये बताई जाती रही है. अनिल अंबानी, उनकी पत्नी टीना अंबानी के अलावा उनका पूरा परिवार इसी घर में रहता है.

Advertisement
'राजमहल' के कम नहीं अनिल अंबानी का घर
  • 4/6

'राजमहल' के कम नहीं अनिल अंबानी का घर
अनिल अंबानी का एबोड किसी राजमहल से कम नहीं है. एक से बढ़कर एक लग्जरी सुविधाओं से लैस इस बिल्डिंग का हर फ्लोर शानदार है. ये एक 17 मंजिला इमारत है और लगभग 16,000 वर्गफुट एरिया में फैली हुई है. 66 मीटर ऊंची इस बिल्डिंग की गिनती देश की सबसे ऊंची प्राइवेट बिल्डिगों में भी की जाती है. 

लग्जरी सुविधाओं से लैस, छत पर हेलीपैड
  • 5/6

लग्जरी सुविधाओं से लैस, छत पर हेलीपैड
Abode जितना खूबसूरत बाहर से नजर आता है, उनका ही आलीशान और सुंदर ये अंदर से भी है. सुविधाओं की बात करें, तो अनिल अंबानी के इस घर की छत पर एक हेलीपैड बना है. इसके अलावा इसमें जिम, स्पा, स्विमिंगपूल समेत तमाम सुविधाएं मौजूद हैं, जो किसी राजमहल जैसा एहसास कराती हैं. 

बालकनी से नजर आता है दिलकश नजारा
  • 6/6

बालकनी से नजर आता है दिलकश नजारा
मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी के इस घर की बालकनी से सुर्योदय और सुर्यास्त का शानदार नजारा दिखाई देता है. अन्य सुविधाओं की बात करें, तो Anil Ambani Luxury Car Collection के लिए विशाल स्पेस है, तो इसका एक बड़ा लाउंज एरिया भी राजशाही झलक पेश करता है. 

Advertisement
Advertisement