बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद अस्पताल में तड़के हुए अग्निकांड में कई मरीजों की मौत हो गई. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है. हादसे के बाद मृतकों और घायलों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. एक परिजन का कहना है कि उनके पिता आईसीयू में भर्ती थे और आग लगने के बाद अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के बजाय मौके से फरार हो गए.