होली पर्व को लेकर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. बिहार, यूपी, बंगाल और राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज है. अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे कई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रहा है. रेलवे ने ट्रेनों की सूची और टाइम टेबल भी जारी कर दिया है. इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से पर्व के दौरान आने और जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में सुविधा होगी.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में कई अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. कोलकाता-लालकुआं होली स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर के रास्ते चलेगी.
होली पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला
गाड़ी संख्या 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल 05 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से 13.35 बजे खुलेगी और अगले दिन 23.55 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05059 07 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक प्रत्येक शनिवार को 05.00 बजे कोलकाता से चलकर अगले दिन 15.45 बजे लालकुआं पहुंचेगी. यह ट्रेन गोरखपुर, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बरौनी समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.
समस्तीपुर रेलमंडल में सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी. गाड़ी संख्या 05506 06 मार्च 2026 से 15 मार्च 2026 तक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सहरसा से 13.20 बजे चलकर 15.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05505 09 मार्च 2026 से 17 मार्च 2026 तक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और Saturday को 15.00 बजे पूर्णिया कोर्ट से चलकर 18.30 बजे सहरसा पहुंचेगी. यह ट्रेन मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमंखी में रुकेगी.
सहरसा-पूर्णिया कोर्ट ट्रेन से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
इसके अलावा सोगरिया-दानापुर स्पेशल 01 मार्च 2026 को और वापसी में 03 मार्च 2026 को चलेगी. वहीं डानकुनी-पटना स्पेशल 27 फरवरी और 04 मार्च 2026 को संचालित होगी. गोमतीनगर-मालतीपाटपुर स्पेशल 26 फरवरी से 26 मार्च 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी. रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले समय और तिथि की जानकारी अवश्य जांच लें.