scorecardresearch
 

Video: दुकान के काउंटर से महिला ने ऐसे चुराया कैश, करतूत CCTV कैमरे में कैद

बिहार के गोपालगंज में एक शातिर महिला का दुकान में चोरी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना 20 जुलाई की बताई जा रही है. महिला अपने बच्चे के साथ एक दुकान पर आई और बड़े शातिर अंदाज में काउंटर से कैश निकालकर चलती बनी. उसकी यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

Advertisement
X
गोपालगंज में महिला का चोरी करते वीडियो वायरल
गोपालगंज में महिला का चोरी करते वीडियो वायरल

गोपालगंज में एक दुकान में चोरी करती महिला का वीडियो सामने आया है. वह अपने बच्चे के साथ दुकान में जाकर सामान खरीदने के बहाने काउंटर से रुपये निकाल लेती है. उसकी शातिराना अंदाज में चोरी की यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी  कैमरे में कैद हो गई. पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के श्याम सिनेमा रोड स्थित एक दुकान का बताया जा रहा है

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि शातिर महिला दुकान में सामान खरीदने के बहाने आती है और काउंटर के पास रखी कुर्सी पर बैठ जाती है. महिला अपने बेटे को सावधान करते हुए इधर-उधर ताक-झांक करने लगती है. फिर काउंटर में रखे हजारों रुपये कैश निकाल कर अपने कपड़े में छुपा लेती है.

इसके बाद महिला इधर-उधर देखती है और अपने पास रखे झोले में से एक बड़ी कैंची निकालकर उसकी मदद से दूसरे काउंटर को खोलने की कोशिश करने लगती है. इसी दौरान दुकान में अचानक स्टाफ पहुंच जाता है. फिर महिला झट से कैंची को झोले में रख लेती है. इसके बाद वह बड़े ही शातिर अंदाज में दुकानदार से बात करती है और दोबारा आने की बात कहकर वहां से निकल जाती है. 

सीसीटीवी फुटेज देखने पर खुला चोरी का राज
दुकान से रुपयों की चोरी होने के बाद जब दुकान के मालिक ने सीसीटीवी की जांच की. तब महिला की करतूत दिख गई. हालांकि इस घटना के बाद शातिर महिला इस इलाके में नजर नहीं आ रही है. दुकान में महिला के चोरी करने का  वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे शेयर करते हुए इस शातिर महिला चोर से बचने की सलाह दे रहे हैं.

Advertisement

मामले की जांच कर होगी कार्रवाई
इस संबंध में सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला एक दुकान में चोरी करती दिखाई दे रही है. इस मामले में आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलते ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement