scorecardresearch
 

'10 लाख नहीं अब 12 लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', बिहार में CM नीतीश ने स्वतंत्रता दिवस पर किया बड़ा ऐलान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में चुनाव से पहले 12 लाख सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया. साथ ही उन्होंने कब-कब और कितनी नौकरियां और रोजगार लोगों को दी, यह भी गिनवाया.

Advertisement
X
बिहार के सीएम नीतीश. (फाइल फोटो)
बिहार के सीएम नीतीश. (फाइल फोटो)

नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में राज्य के युवाओं को पहले से तय संख्या से ज्यादा सरकारी नौकरी और रोजगार देने का ऐलान किया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि आने वाले चुनाव से पहले राज्य में 12 लाख सरकारी नौकरियां युवाओं को दी जाएंगी. इससे पहले 10 लाख नौकरी देने का फैसला हुआ था. सीएम ने कहा कि अब यह संख्या बढ़ा दी गई है.  

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि राज्य के युवाओं को लगातार सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई जा रही है. वर्ष 2020 में सात निश्चय -2 के तहत दस लाख नौकरी और दस लाख रोजगार देना तय किया गया था. यह भी मैंने ही कहा था.  अभी तक 5 लाख 16 हजार युवकों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है. इसके अतिरिक्त लगभग दो लाख पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.

10 नहीं अब 12 लाख लोगों को सीएम देंगे सरकारी नौकरी
सीएम ने कहा कि अब हमलोगों ने तय कर लिया है कि इस साल और अगले साल चुनाव के पहले युवाओं को 10 लाख की जगह युवाओं को 12 लाख नौकरियां दी जाएंगी. मैंने 2022 में कहा था कि 10 लाख पहले से तय किया था. अब इतनी संख्या बढ़ रही है कि नौकरी की संख्या 10 लाख से बढ़कर 12 लाख हो जाएगा. 

Advertisement

सरकारी नौकरी के साथ रोजगार की संख्या भी बढ़ाने का ऐलान
उन्होंने कहा कि हमलोगों ने रोजगार देने की भी बात कही थी, कि 10 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा. लेकिन, पिछले 4 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में 24 लाख लोगों को रोजगार दे दिया गया है. अब इस  साल और अगले साल चुनाव से पहले 10 लाख और रोजगार दिया जाएगा. इस तरह हमलोग 10 लाख की जगह 12 लाख सरकारी नौकरी देंगे और 10 लाख की जगह 34 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा.

नौकरी के सवाल पर बिना नाम लिए तेजस्वी पर भी निशाना
नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमलोग शुरू से  युवाओं को सरकारी नौकरी देने को लेकर काम कर रहे हैं. बीच में कुछ लोग हमारे साथ आ गए और इधर-उधर कुछ भी बोलते रहे. हमलोग नौकरी और रोजगार देने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं.

शहरी क्षेत्रों में भी बनाए जाएंगे स्वयं सहायता समूह
वहीं सीएम ने सेल्फ हेल्प ग्रुप को लेकर कहा कि हमने वर्ष 2006 में वर्ल्ड बैंक से कर्ज लेकर राज्य में स्वयं सहायता समूह का गठन किया और उसमें महिलाओं को जीविका का नाम दिया. स्वयं सहायता समूह की संख्या 10 लाख 51 हजार हो गई है. और जीविका दीदियों की संख्या 1 करोड़ 31 लाख हो गई है. अब इसी तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में भी सेल्फ हेल्फ ग्रुप का गठन शुरू कर दिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement